Skip to main content

-मेरी माटी-मेरा देश अभियान-राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ बढ़-चढ़कर भागीदार बन रहे नागरिक : उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा

 -मेरी माटी-मेरा देश अभियान-राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ बढ़-चढ़कर भागीदार बन रहे नागरिक : उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा



युवाओं को देश की मिट्टी, देश के जवान तथा देश की प्रकृति के प्रति समर्पित रहने को किया जा रहा प्रेरित 



युवाडॉटजीओवीडॉटइन तथा मेरीमाटीमेरादेशडॉटजीओवी डॉटइन पर अपलोड करें सेल्फी

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात

नूंह, 14 अगस्त। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की समापन श्रृंखला में जिला नूंह के सभी नागरिक राष्ट्रव्यापी मेरी माटी-मेरा देश अभियान में राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ बढ़-चढ़कर भागीदार बन रहे हैं। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश को आजाद कराने तथा उसके बाद देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को देश का हर नागरिक  कृतज्ञता के साथ याद कर रहा है।



उपायुक्त आज देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत खंड नूंह के गांव बींवा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

 उन्होंने कहा कि जिला के सभी शहर तथा गांवों में इसी प्रकार आज वीरों को याद किया गया है। जिलाभर में मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत आमजन के दिलों में वतन की मिट्टी और आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के प्रति असीम सम्मान व प्रेम देखने को मिल रहा है। 

 उपायुक्त ने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को देश की मिट्टी, देश के जवान तथा देश की प्रकृति के प्रति समर्पित रहने को प्रेरित किया जा रहा है। इन तीनों की वंदना कर रहे हैं। लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई जा रही है जिसमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता के साथ नागरिकों में कर्तव्य की भावना जागृत की जा रही है। हर गांव में शिलापल्कम, पंच प्रण, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन, ध्वजारोहण एवं राष्टगान के कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं। साथ ही इसके फोटो आजादी के अमृत महोत्सव की वेबसाइट युवाडॉटजीओवीडॉटइन तथा मेरीमाटीमेरादेशडॉटजीओवीडॉटइन पर अपलोड कर रहे हैं। जिला के सभी नागरिक भी  अपनी सेल्फी इस वेबसाइट पर अपलोड करें। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप अहलावत, बीडीपीओ कुलजीत दहिया के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


अपने घरों पर तिरंगा फहराएं नागरिक


मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। इसमें अधिक से अधिक नागरिक  भागीदारी निभाएं । 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ हमारा विशेष नाता है। राष्ट्रीय ध्वज को सार्वजनिक स्थानों,घरों और संस्थानों पर लगाना न केवल तिरंगे के साथ हमारे व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक है बल्कि यह राष्ट्र निर्माण में हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और भारत के राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...