Skip to main content

नूंह पुलिस ने जिला नूंह के सभी उपमंडल स्तर पर फ्लैग मार्च निकाल दिया शांति का संदेश, दंगाईयों की खैर नहीं।

 नूंह पुलिस ने जिला नूंह के सभी उपमंडल स्तर पर फ्लैग मार्च निकाल दिया शांति का संदेश, दंगाईयों की खैर नहीं।



नूंह पुलिस किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने में सक्षम-एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह : जिला नूंह में हुई हिंसा से जिला पुलिस हाईअलर्ट पर है । चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है । जिला नूंह के सभी चौक-चौराहों व भीड़-भाड वाले इलाकों में धार्मिक भवनों के समीप पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं । पुलिस अधीक्षक नूंह श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने कहा है कि जिला में अमन-शांति बनाए रखें । कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसमें जिला पुलिस के लगभग 1900 जवानों के साथ-साथ बीएसफ की 1 कंपनी, सीआरपीएफ की 1 कंपनी, आइटीबीपी की 2 कंपनी, आरएएफ की 10 कंपनी, आईआरबी की 6 कंपनी, फरीदाबाद पुलिस 2 कंपनी, रेवाड़ी 1 कंपनी, झज्जर 1 कंपनी, रोहतक 1 कंपनी, गुरुग्राम 2 कंपनी, HAP 3 कंपनी, नारनौल 2 कंपनी इंटरमीडिएट स्कूल कोर्स सुनारिया रोहतक की 10 कंपनी की तैनाती की गई है । पुलिस लगातार फ्लैग मार्च कर रही है और लोगों से कानून व्यवस्था बनाने में सहयोग की अपील कर रही है ।


पुलिस अधीक्षक ने कड़े शब्दों में कहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की झूठी खबर, धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली, धर्म जाति, वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली, भ्रमक जानकारी फैलाने वाली, जनभावना को आहत करने वाली, लोक शांति भंग करने वाली पोस्ट, फोटो या वीडियो को फेसबुक/ व्हाट्सएप / ट्विटर / इंस्टाग्राम इत्यादि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉरवर्ड या शेयर बिल्कुल ना करें । ऐसे लोगो पर पुलिस खुफिया तंत्र, गुप्तचरों और साइबर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इत्यादि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है । भड़काऊ पोस्ट करने या ऐसी पोस्ट पर कमेंट, लाइक और फॉरवर्ड करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा ।साथ ही अपील की है कि आमजन फेक न्यूज/भ्रामक खबरों/अफवाह फैलाने वालों के बहकावे में ना आए । कानून को अपने हाथ में नहीं लें । कानून व्यवस्ता खराब करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...