Skip to main content

नूंह पुलिस के बेडे में शामिल हुये 86 जवानों (30 महिला व 56 पुरुष पुलिस कर्मचारी) का पुलिस लाईन नूंह में फूलमाला पहनाकर किया स्वागत –

 नूंह पुलिस के बेडे में शामिल हुये 86 जवानों (30 महिला व 56 पुरुष पुलिस कर्मचारी) का पुलिस लाईन नूंह में फूलमाला पहनाकर किया स्वागत –

ज्यादातर जवान ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट – 

श्रीमति उषा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह ने गुलदस्ता देकर व श्री सुरेन्द्र सिंह, उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नूंह ने माला पहनाकर किया नव-नियुक्त पुलिस जवानों का स्वागत –

नव-नियुक्त पुलिस जवानों का हालचाल जानकार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई – 



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह – दिनांक 14.08.2023 ।   पुलिस प्रवक्ता नूंह ने जानकारी देते हुये बतलाया कि आज हरियाणा सरकार द्वारा की गई पुलिस जवानों की भर्ती जिसमें से नूंह पुलिस के बेडे में शामिल हुये 86 नव-नियुक्त पुलिस जवानों (30 महिला व 56 पुरुष पुलिस कर्मचारी) का पुलिस लाईन नूंह में श्रीमति उषा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह ने गुलदस्ता देकर व श्री सुरेन्द्र सिंह, उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नूंह द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा नूंह पुलिस के बेडे में शामिल होने पर उन्हे शुभकामनाएं दी । 



  इस अवसर पर श्रीमति उषा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह ने सभी जवानों को ईमानदारी, मेहनत व अनुशासन से ट्रैनिंग पूरी कर पुलिस विभाग में नौकरी करने के लिये संबोधित किया और नव-नियुक्त पुलिस जवानों को चुनौतियों से डटकर मुकाबला करके अच्छे पुलिस कर्मचारी बनने व नशा से दूर रहने बारे भी कहा । अपने संबोधन में यह भी कहा कि कानून का पालन करते हुये आप आम नागरिकों, पीडित/वंचित व देश की सेवा करते हुये हरियाणा पुलिस का नाम रोशन करें तथा यह भी कहा कि पुलिस के जवानों पर ड्यूटी के समय काफी भार व दायित्व होता है । पुलिस कर्मचारी सभी त्यौहारो व हर विषम परिस्थिति मे ड्यूटी करता है औऱ पुलिस से आमजन को भी काफी उम्मीदे होती है । इसलिये पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पब्लिक की कसौटियों पर खरा उतरते हुये, कानून का पालन करते हुये व बिना विचलित हुये अपनी ड्यूटी बिना किसी लोभ-लालच के नि:संकोच करनी चाहिये ताकि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना पैदा हो । पुलिस अफसर को ऐसा कोई भी कार्य नही करना चाहिये जिससे पुलिस महकमें की छवि खराब हो । पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को जनता की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहना चाहिये।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...