Skip to main content

- एसटीएफ , सीआईएफ तथा 6 आईपीएस अधिकारियों की टीम जिला में तैनात, मुस्तैदी से कर रही है काम-एसपी वरूण सिंगला

 - एसटीएफ , सीआईएफ तथा 6 आईपीएस अधिकारियों की टीम जिला में तैनात, मुस्तैदी से कर रही है काम-एसपी वरूण सिंगला


-कर्फयु में बुधवार को दी गई छूट, शाम को स्थिति का आंकलन करने उपरांत 3 अगस्त की तैयार की जाएगी रूपरेखा-उपायुक्त


- कर्फयु में ढील के दौरान व्यवस्थित तरीके से सामान वितरित करें दुकानदार- उपायुक्त


- बृजमंडल धार्मिक यात्रा हिंसा मामले में अब तक 41 एफआईआर, 116 लोगों की गिरफतारी 60 लोग घायल तथा 6 लोगों की मृत्यु की पुष्टि


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात

नूंह, 2 अगस्त। जिला में स्थिति सामान्य है, पुलिस आरोपियों की पहचान करने मे जुटी है। एसटीएफ तथा सीआईएफ की टीम सहित 6 आईपीएस अधिकारियों की टीम जिला में तैनात की गई है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जिला में इस मामले को लेकर मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मॉनीटरिंग की जा रही है।

यह बात आज नूंह के एसपी वरूण सिंगला ने सिविल लाइन्स स्थित उपायुक्त कार्यालय के निवास स्थान पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जिला में अलग-2 माध्यमों से आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस अलग-2 एंगल से मामले की जांच में जुटी है। दोषियों को किसी हाल में बक्शा नही जाएगा और उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में 41 एफआईआर, 116 लोगों की गिरफतारी की गई है। इसके अलावा, इस घटना में 60 लोग घायल तथा 6 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।


एक सवाल के जवाब में उपायुक्त प्रशांत पवार ने बताया कि जिला में इंटरनेट सेवा बहाली को लेकर 3 अगस्त को स्थिति का आंकलन किया जाएगा। आंकलन उपरांत इंटरनेट की बहाली संबंधी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी आदेशो तक जिला में फिलहाल शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके अलावा, कर्फ्यू में आज 2 अगस्त को 2 घंटे के लिए आमजन को छूट दी गई है। शाम को स्थिति का आकलन करने उपरांत कर्फ्यू में छूट की रूपरेखा 3 अगस्त के लिए तैयार की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला में मार्किट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की आज बैठक आयोजित की गई है जिसमें दुकानदारों को आवश्यकता अनुरूप सामान स्टॉक करने के साथ साथ  व्यवस्थित तरीके से सामान वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। कर्फ्यू में ढील के दौरान लोग जरूरत का सामान जैसे- दवाई, दूध ,चावल व अन्य जरूरी सामान खरीद सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आमजन की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आमजन हेल्पलाइन नंबर-112, 9050317480, 8397087480, 8930900281 के माध्यम से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर 10 ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तथा 6 स्पेशल ड्यूटी मैजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जिला के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशांे का पालन करें।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...