Skip to main content

19 अगस्त को पानीपत में होगा राज्यस्तरीय तीज उत्सव पर जिला नूंह से भी रहेगी महिलाओं की भागीदारी:-एडीसी रेणु

19 अगस्त को पानीपत में होगा राज्यस्तरीय तीज उत्सव पर जिला नूंह से भी रहेगी महिलाओं की भागीदारी:-एडीसी रेणु



विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित,जिला की महिलाओं का रहेगा हरा-पीला कलर कोड 

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह, 16 अगस्त। हरियाणा की संस्कृति को देश और दुनिया में पहचान दिलाने तथा प्रदेश की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार आगामी 19 अगस्त को पानीपत में तीज उत्सव पर पानीपत के श्री गुरु तेग बहादुर/हुड्डा मैदान में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। जिला नूंह से भी इस मेले में स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी रहेगी।

यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त रेनू सोगत ने बताया कि तीज महोत्सव में नूंह जिले की तीन स्वयं सहायता समूह को चिन्हित किया गया है। जिला की ओर से दो स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में तावड़ू से राधा स्वयं सहायता समूह ( राठीवास), नूंह नैनो स्वयं सहायता समूह ( नंगली) , रोशनी स्वयं सहायता समूह ( पाटन उदयपुरी) फिरोजपुर झिरका को चिन्हित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि राज्य के सांस्कृतिक उत्सवों एवं त्योहारों को बहुत उत्साह और उमंग के साथ मनाने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने इस वर्ष भी तीज उत्सव को और अधिक भव्य और व्यापकता के साथ मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की उन 101 महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है।

तीज कार्यक्रम की खासियत बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा के प्रत्येक जिले से  महिलाओं को बुलाया गया है। उन जिलों की पहचान हेतु अलग-अलग जिला को अलग-अलग कलर कोड दिया जाएगा, ताकि उस जिला से आने वाली महिलाएं, उस कलर की चुनरी व उस कलर का रुमाल हाथ पर बांध कर आएं जिससे उस जिला की पहचान हो सके। जिला नूंह की महिलाओं को हर व पीला कलर मिला है।


ये स्टॉल लगेंगी


तीज उत्सव के दौरान प्रदेश के कई स्वयं सहायता समूहों द्वारा शानदार प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, डीआरडीए के स्वयं सहायता समूह और हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के अन्तर्गत रजिस्टर्ड महिलाओं द्वारा लगाई जाएगी। अभिलेखागार एवं पुरातत्व विभाग, हरियाणा द्वारा भी प्रदर्शनी में एक स्टॉल लगाई जाएगी जोकि हरियाणवी धरोहर पर आधारित होगी।


महिलाओं की प्रतियोगिताएं भी होंगी


तीज उत्सव को और अधिक रुचिकर बनाने हेतु महिलाओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं खेल विभाग द्वारा करवाई जाएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सभी विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों द्वारा किया जाएगा। सभी विश्वविद्यालयों और उन महाविद्यालयों की टीमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगी जिनकी टीमें युवा उत्सव में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...