Skip to main content

कर्फ्यू में 14 घंटे की ढील के बाद जिला नूंह में जनजीवन सामान्य:-डीसी

 कर्फ्यू में 14 घंटे की ढील के बाद जिला नूंह में जनजीवन सामान्य।



उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा लगातार लोगों के बीच रहकर बना रहे सौहार्द्रपूर्ण माहौल,एसडीएम भी लगातार शांति कमेटियों के संपर्क में।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह , 14 अगस्त। जिला प्रशासन के अथक प्रयासों की बदौलत जिला नूंह में जनजीवन लगातार सामान्य हो रहे हैं। कर्फ्यू में सुबह 6:00 से शाम 8:00 बजे तक आवाजाही से छूट मिलने पर नागरिक आराम से अपने काम निपटा पा रहे हैं। सोमवार से दिन में लगातार 14 घंटे की कर्फ्यू से छूट के बाद बाजारों में अच्छी चहल-पहल रही।

 उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा लगातार लोगों के बीच रहकर सौहार्द्रपूर्ण माहौल बना रहे हैं। साथ ही संबंधित एसडीएम भी लगातार शांति कमेटियों के संपर्क में रहकर लोगों में विश्वास जगा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई धारा 144 की सख्ती से पालना करवाई जा रही है। नागरिक भी लगातार कानून व्यवस्था को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। 


समझदारी से करें सोशल मीडिया का प्रयोग


उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जिला नूंह के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का प्रयोग विवेकपूर्ण तरीके से व समझदारी के साथ करें। सोशल मीडिया के कारण पूरा विश्व आज ग्लोबल विलेज बन चुका है। ऐसे में कोई भी बाहरी शक्तियां हमारे युवाओं को बहकाने का प्रयास कर सकती हैं। युवाओं को किसी के बहकावे में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर आपसी भाईचारा व सौहार्द को बिगाड़ने वाले नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। युवा किसी भी समुदाय के प्रति ऐसी कोई भी बात ना कहें जिससे समाज का बिखराव हो। जिला प्रशासन की सोशल मीडिया पर कड़ी नजर है। अभी तक सोशल मीडिया पर गलत सूचना व सामग्री प्रेषित करने के मामलों में 11 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। अगर भविष्य में भी कोई सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने का काम करेगा तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।

उपायुक्त ने कहा कि इंटरनेट नेटवर्क व सोशल मीडिया का प्रयोग लोगों का जीवन आसान करने के लिए होना चाहिए। इसका गलत प्रयोग किसी भी समाज व समुदाय के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में तकनीक का प्रयोग देश की तरक्की के लिए करना चाहिए।


मंडियों व बाजारों में लौटी रौनक


जिला प्रशासन के प्रयासों के बाद अब मंडियों तथा बाजारों में पहले की तरह नागरिक अपने-अपने जरूरी सामान की खरीदारी के लिए जुटने लगे हैं। दुकानदारों ने बताया कि अब पहले की तरह ही दिन भर ग्राहक आने लगे हैं। बाजारो में ग्राहक की संख्या बढ़ने से उनकी दुकानदारी अब पहले की तरह चल रही है। चाहे मंडी हो या बाजार हर जगह दिनभर अच्छी चहल-पहल रहने लगी। इससे सबकी रोजी-रोटी चलने लगी है।


शिक्षण संस्थाओं में भी सामान्य कामकाज 


सोमवार से दिन में लगातार 14 घंटे की कर्फ्यू से छूट के साथ ही शिक्षण संस्थानों में भी छात्रों की हाजिरी पहले की तरह सामान्य है। विद्यार्थी अपनी शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा प्राप्त करने के लिए आने लगे हैं। शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों में अध्यापकों की हाजिरी भी सुनिश्चित की जा रही है। पहले की तरह स्कूल कॉलेजों में शिक्षण कार्य शुरू हो चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...