Skip to main content

ड्रग फ्री हरियाणा अभियान के तहत 1 से 25 सितंबर तक मेगा साइक्लोथॉन का आयोजन।

 ड्रग फ्री हरियाणा अभियान के तहत 1 से 25 सितंबर तक मेगा साइक्लोथॉन का आयोजन।


-लोगों को नशे से बचने व स्वस्थ जीवन जीने का दिया जाएगा संदेश।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह, 21 अगस्त - सरकार की ओर से ड्रग फ्री हरियाणा अभियान के तहत आगामी 1 सितंबर से 25 सितंबर तक साइक्लोथॉन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल एक सितंबर को करनाल से इस  साइक्लोथॉन का आगाज करेंगे। इसका समापन 25 सितंबर को यमुनानगर में होगा। इस अभियान के तहत जिला नूंह में भी साइक्लोथॉन का आयोजन होगा, जिसमें लोगों को नशे से बचने व स्वस्थ जीवन जीने संबंधी संदेश दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर ने आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों इस अभियान के सफल आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस विडियो कांफ्रेंस में उपायुक्त नूंह धीरेंद्र खडग़टा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे की बुराई को जड़ से खत्म करने के साथ-साथ युवाओं को स्वस्थ और नशा मुक्त जीवन शैली की ओर प्रोत्साहित करना है। साइक्लोथॉन के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस साइक्लोथॉन में कॉलेज व सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए तैयार कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक जिले में भी साइकिल रैली व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। साइक्लोथॉन के बाद प्रतिभागियों को नशीली दवाओं से दूर रहने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने संबंधी शपथ दिलाई जाएं। पुलिस विभाग नोडल एजेंसी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम की सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स की निगरानी करेगा। इस अभियान के तहत व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रभावशाली लोगों, गायकों, गैर सरकारी संगठनों के साथ-साथ धार्मिक व सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाना चाहिए। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक कार्य में आम जनमानस की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा, मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता लाने के लिए ड्रग की समस्या वाले क्षेत्रों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...