Skip to main content

शोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने वालो की खैर नही:-DSP शतीश वत्स

 शोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने वालो की खैर नही:-DSP शतीश वत्स



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराने अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने वालों की खैर नहीं है। पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी श्री सतीश वत्स द्वारा सोशल साइट फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम ट्विटर इत्यादि पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नसीहत देते हुए कहा अगर कानून अपने हाथ में लेकर सोशल मीडिया के माध्यम अवैध हथियार लहराने या फोटो वायरल किया गया तो हरगिज़ कार्यवाही के लिए तैयार रहें। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल कर अपने आप को बड़ा दिखाने  वाले युवाओं को अब सलाखों की हवा खानी पड़ सकती है। सोशल मीडिया पर अवधी अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है। आजकल के युवा अपने आप को बड़ा मॉडल दिखाने के चक्कर में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहरा कर सोशल साइटों के माध्यम फोटो वायरल कर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। अगर कहीं से भी शिकायत प्राप्त हुई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हर हाल में कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला द्वारा फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत बचाई गांव में किए गए हरियाणा उदय कार्यक्रम में खुले मंच से युवाओं से अपील की गई थी कि सोशल मीडिया पर वेद या अवैध हथियार से फोटो वायरल नहीं करें। और नसीहत भी दी गई थी सोशल मीडिया के माध्यम अगर हथियार सहित फोटो वायरल किया गया तो वह बिल्कुल भी ऐसे अपराधिक तत्वों को सलाखों के पीछे भेजने में बिल्कुल भी गुरेज नहीं करेंगे। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया गांव-गांव चलाए गए गोकशी नशाखोरी ऑनलाइन ठगी साइबर क्राइम रोकने के लिए अभियान के दौरान वह खुद भी इस बारे में युवाओं व उनके अभिभावकों को समझा चुके हैं। अगर फिर भी कोई नहीं मानता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा अगर कहीं से भी फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर इंस्टाग्राम अन्य सोशल साइटों के माध्यम कोई भी व्यक्ति अवैध अवैध हथियार के साथ अपना फोटो वायरल करता है तो उसकी गुप्त सूचना पुलिस को दें सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा इस प्रकार के असामाजिक तत्वों पर हर हाल में कानूनी कार्यवाही की जाऐगी।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...