Skip to main content

कावड़ियों की सुरक्षा में ना हो कोई चूक, व्यवस्था जांचने के लिए झिर मंदिर पहुंचे,एसडीएम डीएसपी

 कावड़ियों की सुरक्षा में ना हो कोई चूक, व्यवस्था जांचने के लिए झिर मंदिर पहुंचे,एसडीएम डीएसपी



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस प्रशासन द्वारा कावड़ियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की हुई है।नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला द्वारा कावड़ियों की सुरक्षा के लिए कावड़ शिवरों पर जहां जवानों की तैनाती की हुई है ऐसे में फिरोजपुर झिरका में पांडवकालीन शिव मंदिर पर हरिद्वार से कावड़ लाने वाले कावड़िए जलाभिषेक करेंगे उनकी सुरक्षा के लिए जगह-जगह नाके लगाकर तथा फिरोजपुर झिरका अरावली की वादियों में पांडवोंकालीन शिव मंदिर पर सुरक्षा की दृष्टि से ड्यूटी लगाने सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के लिए फिरोजपुर झिरका की एसडीएम डॉ०चिनार चहल व डीएसपी श्री सतीश वत्स,थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह,शहर चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक जगदीश चंद समेत भारी पुलिस बल के साथ फिरोजपुर झिरका अरावली की वादियों में पांडव कालीन शिव मंदिर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसडीएम फिरोजपुर झिरका डॉ०चिनार चहल ने बताया प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से श्रद्धालुओं कावड़ियों के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। लगातार कावड़ियों के लिए बनाए गए शिविरों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर झिरका शिव कावड़ समिति द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। समय अनुसार वे खुद दौरा कर कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी ले रही हैं।

डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सतीश वत्स ने बताया इलाके में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस पूर्ण तरीके से मुस्तैद है, वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस के जवानों की ड्यूटीयां लगाने के साथ-साथ उन्हें चेक किया जा रहा है। नगीना फिरोजपुर झिरका से लेकर दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांवड़ियों के जत्थों को पुलिस की राइडरों एसएचओ मोबाइल द्वारा रवाना कराया जा रहा है। उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा कोई भी व्यक्ति कानून अपना हाथ में ना लें, ऐसा कोई कृत्य ना करें जिससे किसी की आस्था को ठेस पहुंचे, नूह मेवात जिला सदियों से हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करता आ रहा है, आगे भी इसे बरकरार रखें।



वहीं उन्होंने हरिद्वार से कावड़ लाने वाले श्रद्धालुओं भोले भक्तों कावड़ियों से अपील करते हुए कहा कृपया कर रात्रि के समय बनाए गए ठहरने के शिवरों में आराम करें, क्योंकि रात्रि के समय अक्सर रोड पर दुर्घटनाऐ होने की आशंकाऐ ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कावड़ लाने वाले श्रद्धालु अपनी लाईन में चलें, आप की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूर्ण तरीके से मुस्तैद है। डीएसपी श्री सतीश वत्स ने एसएचओ व शहर चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका व तमाम पुलिस को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो। अन्यथा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...