Skip to main content

अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाया जाएगा लगातार अभियान:-नूह सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार

 अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाया जाएगा लगातार अभियान:-नूह सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार



नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को नहीं बख्शा जाएगा। कृष्ण कुमार एसएचओ।

थाने और चौकियों में लंबित पड़े मामलों को निपटाने के लिए दिए सख्त निर्देश।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

मेवात पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के आदेश अनुसार अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार बेहतर प्रयास कर रही है, इसी कड़ी में नूंह सदर थाने और चौकियों में पड़े लंबित मामलों को लेकर निपटाने और पीड़ितों को तत्परता से न्याय दिलाने के लिए भी सभी चौकी प्रभारी और आई ओ की बैठक लेकर निर्देश दे दिए गए हैं ,ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके। उक्त बातें नूंह सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इससे पहले उन्होंने अपने मातहत आने वाली आंकड़ा चौकी प्रभारी, जयसिंहपुर चौकी प्रभारी और नलहड़ चौकी प्रभारी सहित सभी जांच अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि उनके पास पड़े सभी लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाए ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके। इतना ही नहीं थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि जुआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री और साइबर क्राइम को लेकर भी बैठक में सभी मातहत अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उनके क्षेत्र के अंतर्गत किसी भी तरह के अपराध और अपराधियों की खबर मिलने पर तुरंत कार्यवाही करें, ताकि समय रहते हुए अपराध पर लगाम लगाई जा सके और अपराधियों को सलाखों के पीछे भिजवाया जा सके। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने सभी मातहत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्कूल, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में गस्त बढ़ाएं ताकि छात्राओं की सुरक्षा और उन्हें भय मुक्त माहौल मिल सके। अगर कोई संस्थानों के आसपास आवारागर्दी करते हुए पाया जाए तो उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए । इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पीओ और बेल जंपर चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जाए ताकि ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भिजवाया जा सके। सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि सभी मातहत अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ भी तुरंत सूचना मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाए ताकि इस पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाकर उन्हें सलाखों के पीछे भिजवाया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी गांव में कोई भी व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि नशे की दलदल में फंस कर मेवात का युवा अपने भविष्य को खराब कर रहा है जिसके लिए समाज के लोगों को पुलिस की सहायता करने और ऐसे लोगों की सूचना देने की सख्त जरूरत है जो मेवात में नशे का कारोबार कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...