Skip to main content

यातायात थाना मांडीखेड़ा नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने संभाला कार्यभार।

 यातायात थाना मांडीखेड़ा नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने संभाला कार्यभार।


यातायात नियमों का उल्लंघन व ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में नहीं होगी बर्दाश्त।


स्कूल कॉलेजों के माध्यम जिले के चौक चौराहे पर ट्रैफिक नियमों की दी जाएगी विस्तार पूर्वक जानकारी।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद को जिला यातायात थाना प्रभारी मांडीखेड़ा की कमान सौंपी गई है। बता दें कि यातायात थाना मंडी खेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक सतबीर सिंह की रिटायरमेंट होने के बाद बतौर फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी रहते हुए निरीक्षक दयानंद के पास जिला यातायात थाना मांडीखेड़ा का अतिरिक्त कार्यभार था।नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला की कसौटी पर खरा उतरते हुए उन्होंने दोनों ही थानों का कार्यभार बेहतरीन तरीके से संभाला था। निरीक्षक दयानंद को अब संपूर्ण तरीके से यातायात थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान यातायात थाना मांडीखेड़ा के नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने बतलाया जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन व ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाऐगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग या दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे कोई भी वाहन चालक अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सामग्री ना भरें यातायात नियमों का पूर्ण तरीके से पालन करें अन्यथा लगातार चालान किए जाएंगे। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने दोपहिया वाहन चालकों को खास हिदायत देते हुए कहा कि दो पहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट लगाऐ वही चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने खासतौर से भारी वाहन हाईवे डंपर इत्यादि वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि अपने वाहनों में नंबर सही तरीके से अंकित करा लें, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि नगीना बडकली चौक,नूह अड़बर चौक, फिरोजपुर झिरका अंबेडकर चौक जाम जैसी स्थिति के लिए यातायात पुलिस समस्त सुविधाओं से लैस है जाम की स्थिति किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी वहीं उन्होंने ऑटो चालकों से अपील करते हुए कहा अपने ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाए ऑटो के लिए जो पार्किंग की जगह, तेज गति से वाहन ना चलाएं तेज गति से वाहन चलाना अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनता है। उन्होंने मेवात जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने ना दें, अन्यथा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिला ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कानूनी कार्यवाही करेगी। नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने बतलाया नूह जिले के पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जिले की ट्रैफिक पुलिस काफी मॉडर्न हुई है। जिले में ऑनलाइन चालान प्रक्रिया चालू है,एएनपीआर हाई सिक्योरिटी कैमरों की मदद से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन बिल्कुल ना चलाएं तेज गति से वाहन ना चलाएं, जिंदगी अनमोल है कृपया कर जिले के लोग यातायात नियमों का पालन करें। यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ जिला यातायात पुलिस लगातार स्कूल कॉलेजों के माध्यम भी यातायात नियमों के प्रति छात्र छात्राओं को जानकारी देती आ रही है। नूह एसपी वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लगातार चालान किए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...