Skip to main content

युवाओं को अपराध, नशा एंव साइबर क्राइम छोडऩा होगा :- उषा कुंडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह

 युवाओं को अपराध, नशा एंव साइबर क्राइम छोडऩा होगा :- उषा कुंडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह उषा कुंडू ने कहा कि जिला नूंह की छवि को सुधारने के लिए यहां के लोगों को अपराध, साइबर क्राइम एवं नशे की लत को छोडऩा होगा । नशा देश की नींव को कमजोर कर रहा है । चंद लोगों द्वारा क्राइम करने की वजह से सारा नूंह जिला बदनाम हो रहा है । 



आज Govt. Education Teacher Training Institute फिरोजपुर नमक में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई पुलिस की पाठशाला के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह स्कूली बच्चों/लोगों को यातायात के नियमों, अपराध, साइबर क्राइम एवं नशे के बारे में संबोधित कर रही थी । उन्होंने कहा इस पाठशाला का उद्देश्य है सभी को कानून की पालना कराना एवं नशे के विरुद्ध अभियान चलाना । यह अभियान छह महीनों तक चलेगा । उन्होंने कहा पहले भी नूंह जिला पुलिस ने अभियान चलाकर काफी नशा तस्करों को दबोचकर उनके पास से काफी मात्रा में नशा की सामग्री बरामद की है । 

उन्होनें नशा करने से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि पुलिस का उद्देश्य स्वस्थ युवां, स्वस्थ समाज, नशा मुक्त हरियाणा बनाने का है ।



स्कूल स्टाफ, बच्चों व लोगों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह को आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने गांव में नशाखोरी, सामाजिक कुरीतियों एवं साइबर क्राइम को पूरी तरह से समाप्त करेंगे ।



इस अवसर पर उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुरेंद्र किन्हा, नूंह सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, सरपंच फिरोजपुर नमक व फिरोजपुर नमक तथा आस-पास के गांवों के मौजीज व्यक्ति, स्कूल स्टाफ/बच्चे सहित काफी लोग मौजूद रहे ।



पुलिस की पाठशाला में सुरेंद्र किन्हा डीसपी मुख्यालय नूंह ने भी लोगों को नशे के बारे में विस्तार से बताया तथा कहा कि विलेज लैवल की मिशन टीम एवं ग्राम प्रहरी मिलकर अपने-अपने गांव में नशा बेचने, नशा करने वालों की पहचान कर उनसे नशा छुड़वाने का प्रयास करेगें ।



पुलिस की पाठशाला में जिस तरह से पुलिस अधिकारियों ने जनता के साथ सीधा संंवाद किया उसके बेहतर परिणाम सामने आएंगें । इससे ना केवल अपराध एवं नशा पर रोक लगेगी बल्कि पुलिस एवं जनता के बीच की दूरी भी कम होगी।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...