Skip to main content

अपनी ड्यूटी पर ईमानदारी पूर्वक नहीं निभाने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों पर होगी कानूनी कार्यवाही:-डीएसपी शतीश कुमार वत्स

 फिरोजपुर झिरका डीएसपी श्री सतीश वत्स ने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को दिए सख्त दिशानिर्देश।



अपनी ड्यूटी पर ईमानदारी पूर्वक नहीं निभाने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों पर होगी कानूनी कार्यवाही:-डीएसपी शतीश कुमार वत्स


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में फिरोजपुर झिरका पुलिस लगातार अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने में पुरजोर तरीके से मेहनत कर रही है। वही फिरोजपुर झिरका के डीएसपी श्री सतीश वत्स द्वारा अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाते हुए अपराध रोकथाम के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य किया जाऐ। उन्होंने कहा कि पहले भी फिरोजपुर झिरका एसएचओ नगीना एसएचओ शहर चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ प्रभारी फिरोजपुर झिरका सहित उनके अधीनस्थ कार्य करने वाले सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की मीटिंग के माध्यम अपराध रोकथाम प्रगति रिपोर्ट ली गई है। वही अगर किसी भी थाना प्रभारी चौकी प्रभारी किसी भी पुलिस कर्मचारी द्वारा अपने कार्य में लेटलतीफी दिखाई तो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सतीश वत्स ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अधीनस्थ कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारी अगर कहीं पर भी कार्य में कोई लेटलतीफी या भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया गया किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हर हाल में ऐसे पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जाऐगी। डीएसपी ने सभी थाना प्रभारियों शहर चौकी प्रभारी समेत तमाम अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए कि अपराध पर पैनी नजर रखें कहीं पर भी अपराध के बारे में कोई सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत त्वरित कार्यवाही करें। वहीं उन्होंने कहा फिरोजपुर झिरका थाना इलाका हो या नगीना थाना ईलाका अवैध शराब की बिक्री जुआ सट्टा नशाखोरी किसी भी प्रकार का अपराध किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। वहीं उन्होंने आमजन से अपील करते हो क्या अगर कहीं पर भी अपराध के बारे में कोई सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाऐगा। अपराधियों पर हर हाल में पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही अमल में लाते हुए उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाऐगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...