Skip to main content

मेवात फिरोजपुर झिरका में सीएम आगमन पर तैयारियां जोरों पर,एडिशनल एसपी श्रीमती उषा कुंडू ने तैयारियों का लिया जायजा जवानों को कराई रिहर्सल।

 मेवात फिरोजपुर झिरका में सीएम आगमन पर तैयारियां जोरों पर,एडिशनल एसपी श्रीमती उषा कुंडू ने तैयारियों का लिया जायजा जवानों को कराई रिहर्सल।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


आगामी 18 जुलाई को नूह मेवात जिले के फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा विशाल जनसभा कर मेवातीयों के लिए करोड़ों रुपए की सौगात विकास के रूप में देंगे, मुख्यमंत्री आगमन पर सुरक्षा की दृष्टि को मध्य नजर रखते हुए नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में नुहू जिले की एडिशनल एसपी श्रीमती उषा कुंडू द्वारा फिरोजपुर झिरका रोड स्थित स्टेडियम में बने हेलीपैड का औचक निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की।



 एडिशनल एसपी श्रीमती उषा कुंडू द्वारा मुख्यमंत्री रैली स्थल फिरोजपुर झिरका अनाज मंडी में बने स्टेज व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में बारीकी से जानकारी ली, कहीं पर भी कोई खामियां मिली तो तुरंत अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को व्यवस्था को दुरुस्त करने के दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से माननीय मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो पुलिस प्रशासन संपूर्ण तरीके से अलर्ट है सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, जवानों की रिहर्सल कराई गई है। तथा विस्तारपूर्वक सभी को उनकी डयूटीयो के बारे में बताया गया है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में भारी पुलिस बल लगाया गया है। इस अवसर पर श्री सतीश डीएसपी फिरोजपुर झिरका, श्री अशोक कुमार डीएसपी पुन्हाना,श्री ओम प्रकाश डीएसपी ट्रैफिक एंड क्राईम, निरीक्षक जगबीर सिंह थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका, निरीक्षक हुकम सिंह थाना प्रभारी नगीना,निरीक्षक दयानंद थाना प्रभारी ट्रैफिक मांडीखेड़ा, निरीक्षक अरविंद कुमार थाना प्रभारी पुनहाना,निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास थाना प्रभारी पिनगवां,निरीक्षक संदीप मोर तत्कालीन सीआईए प्रभारी तावडू,OHCविजयकुमार, उप निरीक्षक जगदीशचंद शहर चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका, स्पेशल स्टाफ टीमें खुफिया विभाग के जवानों सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...