Skip to main content

नूहं का गामा अस्पताल बना मोंत की फैक्टरी,अस्पताल के सर्जन के कारण गई अल्ताफ़ हुसैन अडबर की जिंदगी

 नूहं का गामा अस्पताल बना मोंत की फैक्टरी,अस्पताल के सर्जन के कारण गई अल्ताफ़ हुसैन अडबर की जिंदगी।



मंत्री के आदेश के बाद भी डॉक्टर पर नहीं हुई एफआईआर।



लगातार सामने आ रही गामा हॉस्पिटल के सर्जन की लापरवाही।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह। नूंह शहर में स्थित गामा अस्पताल मोत की फैक्टरी बनता जा रहा है। पित की पथरी का गलत तरीके या फिर कहे कि ऑपरेशन करते समय लापरवाही बरतने के कारण 

एक मरीज की मौत हो गई, जानकारी के अनुसार नूंह के वार्ड नंबर 3 निवासी अल्ताफ के पेट में दर्द हुआ था, जिसे 23 मई 2023 को नूंह शहर के गामा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था, जहां पर पित्त की थैली का ऑपरेशन डॉक्टर अजरुद्दीन एवं उसके सहयोगी सद्दाम के द्वारा किया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन करने में डॉक्टर द्वारा लापरवाही बरती गई है तथा पथरी का गलत तरीके से ऑपरेशन कर दिया। जिससे अल्ताफ की स्थिति ज्यादा खराब हो गई और डॉक्टर ने उन्हें स्पष्ट रूप से इलाज के लिए मना कर दिया, जिसके बाद आनन-फानन में परिवार वालों ने गुरूगाम के पार्क अस्पताल दिल्ली के एक निजी अस्पताल एवं दिली एम्स में अल्ताफ़ हुसैन को भर्ती करा दिया जो आज तक एम्स अस्पताल मर्ती था 

और कुछ दिन बाद आज ब्रहस्पतिवार को अल्ताफ की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के संचालक द्वारा अल्ताफ का गलत तरीके से ऑपरेशन कर दिया था, जिसके कारण से अल्ताफ की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार बता दे कुछ दिन पूर्व मालब गांव की महिला का ऑपरेशन भी इसी गामा अस्पताल में हुआ था और महिला के परिजनों ने आरोप लगाया था कि महिला के ऑपरेशन करते समय डॉक्टर अजरुद्दीन द्वारा महिला के पेट में पट्टी छोड़ दी थी, जिसकी आज तक स्थिति खराब है, जिस महिला का करीब 4 महीने बाद दिल्ली के निजी अस्पताल में लाखों रुपए खर्च करके वो पट्टी निकली गई थी और महिला आज भी बेड रेस्ट पर चल रही है, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों से दरखास्त कि है कि उक्त अस्पताल के संचालक के ऊपर कार्यवाही की जाए। जिसकी जांच मेडिकल लापरवाही बोर्ड, मण्डीखेड़ा द्वारा लगभग एक महीने पहले की जा चुकी है, जिस रिपोर्ट के डॉक्टर अजरुद्दीन को दोषी पाया गया है और चीफ मेडिकल ऑफिसर द्वारा रिपोर्ट में डॉक्टर को घोर लापरवाही करने जिससे मरीज की जान भी जा सकती थी के आधार पर प्रवर चिकित्सा अधिकारी, नूहं द्वारा सम्बंधित थाना को डॉक्टर व अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने आदेश जारी किए है, लेकिन पुलिस ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ ग्रीवेंस कमेटी नूहं के चेयरमैन, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के आदेश के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं कि गई है।

वहीं अल्ताफ की मौत ले बारे में सीएमओ से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...