Skip to main content

फिरोजपुर झिरका नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने संभाला कार्यभार।फिरोजपुर झिरका नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने संभाला कार्यभार।

 फिरोजपुर झिरका नवनियुक्त  थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने संभाला कार्यभार।


इलाके में अपराध व अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर, पीड़ित लोगों को न्याय दिलाना ही होगी पहली प्राथमिकता।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला द्वारा हाल ही में जिले में पुलिस महकमे में भारी स्तर पर फेरबदल किया है। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद का तबादला कर उन्हें थाना प्रभारी यातायात मांडीखेड़ा की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वही उनकी जगह नवनियुक्त फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक जगबीर सिंह को जिम्मेवारी सौंपी गई है। फिरोजपुर झिरका के नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने कार्यभार संभालते ही कहा कि नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर बेहतर तरीके से कार्य किया जाऐगा। इलाके में जुआ-सट्टा ऑनलाइन,ठगी,छीनाझपटी, लूट डकैती अन्य वारदातों पर पूर्ण तरीके से पाबंदी रहेगी। वही नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि इलाके में ओवरलोड वाहनों को किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाऐगा। उन्होंने कहा कि थाना अंतर्गत हर पीड़ित व्यक्ति को त्वरित न्याय दिलाया जाऐगा। वही थाने में काफी समय से लंबित पड़े मामलों का जल्द निपटारा किया जाऐगा। वहीं उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को कहीं पर भी अपराध के बारे में कोई सूचना प्राप्त होती है तो उसकी सूचना दें सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा अपराधियों पर हर हाल में कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के एसपी श्री वरुण सिंगला की कसौटी पर खरा उतरने का कार्य किया जाऐगा।थाने पर सद्भावना कमेटी बुलाकर इलाके में भाईचारे अमन शांति के लिए अपील की जाएगी। नशे के विरुद्ध प्रत्येक गांव में विशेष अभियान चलाकर नशे के सौदागरों को पुलिस द्वारा कार्रवाई कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...