Skip to main content

फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाईल लगा कर मांग रहे उधार, रहिए सावधान: पुलिस अधीक्षक नूंह

फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाईल लगा कर मांग रहे उधार, रहिए सावधान:  पुलिस अधीक्षक नूंह



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

                 पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि आजकल साइबर ठग किसी परिचित जानकर की फर्जी प्रोफाईल लगाकर फर्जी वाट्सएप नंबर से उधार रुपयों की मांग करके ठगी को अंजाम दें रहे है । उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या आनलाईन धोखाधड़ी होने पर 1930 पर काल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं । इसके अतिरिक्त अपनी शिकायत साइबर क्राईम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हेल्पडेस्क पर शिकायत दें ।


ऐसे होती है साइबर ठगी :-


                       साइबर ठग इंटरनेट की दुनिया में सक्रिय रहते हैं । वे लगातार नए मौकों की तलाश में रहते हैं । कई बार व्हट्सएप पर आपके परिचित की तस्वीर लगा कर साइबर अपराधी आपको मैसेज भेजते हैं और यह बताते हैं कि वह किसी जरूरी मीटिंग में है और उन्हें कुछ पैसे की जरूरत है । वह मीटिंग में बात नहीं कर पाएंगे, इसलिए उनके अकाउंट में ही में पैसे डाल दें । इस दौरान वे यह भी बताते हैं कि यह नंबर भी उन्हीं का है, चुंकि प्रोफाइल फोटो में आपके परिचित की तस्वीर रहती है तो आप आनन-फानन में पैसे डाल देते हैं ।

                  कई बार लोग स्कैन कोड का इस्तेमाल कर कंप्यूटर पर वाट्सएप का प्रयोग करते हैं । इस दौरान जब कंप्यूटर छोड़कर बाहर जाते हैं तब भी स्कैन कोड को एक्टिव छोड़ देते हैं । वही स्कैन कोड साइबर अपराधियों के हाथ लगने के बाद वे अपराधियों का शिकार हो जाते हैं । इससे बचना जरूरी है ।


    इन बातों का ध्यान रखने से बच सकते हैं ठगी से :-


1. आपके किसी परिचित का प्रोफाइल फोटो लगाकर अगर आपसे कोई पैसे की डिमांड करता है तो आप तुरंत सतर्क हो जाइए क्योंकि कोई भी व्यक्ति संकट के समय मैसेज भेज कर मदद नहीं मांगेगा ।


2.वाट्सएप के सेटिंग में कई सुरक्षा की प्रणालियां है, उन सभी को गौर से पढ़ें और उन्हीं सभी सेटिंग को अपने वाट्सएप में लागू करें ।


3.वाट्सएप पर अपने प्रोफाइल फोटो को सुरक्षित करके रखें ताकि उसे कोई चुरा ना सके या फिर जो लोग आपके फोन लिस्ट में हैं, वही सिर्फ आपका प्रोफाइल फोटो देख सकें ।


4.आपका वाट्सएप अकाउंट हैक हुआ है तो आपको तुरंत ही अपना वाट्सएप रिसेट करना है । इसके बाद आपको व्हट्सएप में दोबारा पहले जैसे ही लागिन करना पड़ेगा, उसके बाद आपके अकाउंट पर ओटीपी आएगा और अपराधी द्वारा हैक किया हुआ अकाउंट लाग आउट हो जाएगा । यह आपको जल्द से जल्द करना है । सबसे पहले आपको यह ध्यान रखना है कि वाट्सएप बिना आपकी अनुमति कोई भी ओटीपी नहीं भेजता है । ऐसा कोई भी ओटीपी आता है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए ।


5.वाट्सएप पर जालसाज आपके करीबी बनकर ही आपसे लूट कर सकते हैं । आपसे कोई भी करीबी बनकर मदद मांग रहा है तो सबसे पहले उसे काल कीजिए और किसी भी ओटीपी की जानकारी नहीं दीजिए । आपको सेफ्टी को बढ़ाने के लिए टू-फैक्टर आथेंटिकेशन विकल्प ऑन करना चाहिए । ऐसे में हैकर्स को रोका जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...