Skip to main content

20 दिन बाद भी नगीना थाना पुलिस द्वारा महिला सरपंच के पति पर हमले के मामले में आरोपियों को नहीं किया गया गिरफ्तार।

 20 दिन बाद भी नगीना थाना पुलिस द्वारा महिला सरपंच के पति पर हमले के मामले में आरोपियों को नहीं किया गया गिरफ्तार।



नाई नगला गांव की महिला सरपंच आरीशा के पति तफज्जुल पर बदमाशों द्वारा अवैध से हथियार से किया गया था हमला।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह मेवात जिले के नगीना थाना अंतर्गत चुनावी रंजिश के चलते बीते 11 जुलाई को गांव नाई नगला के लोगों ने रात में मांडीखेड़ा से अपने गांव आ रहे महिला सरपंच आरिशा के पति तफज्जुल पर अवैध हथियार से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया था। हमलावर बाईक पर सवार थे और तफज्जुल की कार के आगे अपनी बाईक लगाकर रोकी अवैध हथियार निकालकर लहराया महिला सरपंच पति तफज्जुल उसके साथ कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। इसी बीच पकड़े गए हथीन निवासी निसार खान व नाईनगला गांव के रहने वाले वरीशा जाहिद व अन्य परिवार के लोग सरपंच के घर पहुच अवैध हथियार लाठी-डंडो से हमला कर दिया इसी बीच नगीना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे दो अवैध हथियार बरामद कर लिए गए। बताया जा रहा है आरोपियों के तार पंचायत चुनाव रंजिश से जुड़े हुए है,नाई नंगला ग्राम पंचायत चुनाव के दौरान तफज्जुल की पत्नी आरीशा व हाशिम की पत्नी जुबेदा ने चुनाव लड़ा था। जिसमें जुबेदा चुनाव हार गई थी उसी समय से सरपंच परिवार से उक्त लोगों द्वारा रंजिश रखी जा रही थी। नगीना थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। ग्राम पंचायत नगला की सरपंच आरीशा पत्नी तफज्जुल का कहना है, पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही नहीं कर रही है तथा संपूर्ण तरीके से ढील बरत रही है। उन्होंने कहा की मामले के 20 दिन बाद भी पुलिस मामले से जुड़े  नाई नगला गांव के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। नाईनगला गांव की महिला सरपंच आरिशा ने कहा कि उनके पति व पूरे परिवार को अभी भी आरोपियों से जान माल का पूरा खतरा बना हुआ है। वहीं उन्होंने नूह जिले के पुलिस कप्तान डीएसपी फिरोजपुर झिरका से अपील की है कि मामले से जुड़े सभी आरोपी जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाऐ।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...