Skip to main content

फ्रॉडेस्टरो को अकाउंट उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश 2 आरोपियों को दबोचा -

 फ्रॉडेस्टरो को अकाउंट उपलब्ध कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश 2 आरोपियों को दबोचा -



आरापियों से मध्य प्रदेश, उड़ीसा, बंगाल, असम व हरियाणा राज्य की 7 सिम कार्ड, दो एटीएम, दो मोबाइल भी बरामद ।


दोनो आरोपियों के मोबाइलों से 51 आधार कार्ड नम्बर, 48 पैन कार्ड और 19 ईमेल आईडी के दस्तावेज मिले ।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर अपराध की रोकथाम हेतु अभियान के तहत काम कर रही अपराध जांच शाखा टीम तावडू ने साइबर फ्रॉड के एक गिरोह से जुड़े दो सदस्यों को दबोचा है । इनसे पांच अलग-अलग राज्यों के सात सिम कार्ड, दो एटीएम, दो मोबाइल बरामद हुए हैं। बरामद मोबाइलों में साइबर अपराध को अंजाम देने के प्रयोग में लाने वाले अहम दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस अधीक्षक नूंह के दिशा-निर्देश पर तावडू अपराध जांच शाखा प्रभारी संदीप मोर के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम हेतु एक टीम तावडू नगर में गश्त पर थी । उसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सोहिल पुत्र फारुख निवासी फौजी कालोनी तावडू व समयदीन पुत्र अहमद निवासी फौजी कालोनी तावडू  फर्जी सिम कार्ड पर ऑनलाइन फर्जी खाता खोलकर साइबर फ्रोड करने वालों को बेचते है । जो इन फर्जी सिम कार्डो व  फर्जी एटीएम कार्डो को लेकर सोहना के लिए जायेंगे । जिस सूचना पर बताए गए स्थान पर  नाकाबंदी करके दो शख्सों को काबू कर पूछताछ की तो शख्सों ने अपना नाम सोहिल व समयदीन उपरोक्त बतलाया । सोहिल पुत्र फारुख की तलाशी लेने पर उससे दो सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, एक सिम कार्ड सहित ओप्पो कंपनी का मोबाइल  बरामद हुआ । वहीं समयदीन पुत्र अहमद की तलाशी लेने पर पहनी हुई पेन्ट जिन्स की जेब से तीन सिम कार्ड सहित एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ । प्रथम जांच पर पता चला कि दूसरे राज्यों की बरामद सिम कार्डो को आरोपी साइबर फ्राड के उदेश्य से प्रयोग करते थे । सोहिल से बरामदा मोबाइल का अवलोकन करने पर उसमें 20 पेन कार्ड, 16 आधार कार्ड नम्बर के फोटो व दो ईमेल आईडी चलती पाई गई । तो वहीं समयदीन के मोबाइल फोन का अवलोकन करने पर 28 पेन कार्ड व 35 आधार कार्ड नम्बर के फोटो मिले, जिसमें 17 ईमेल आईडी चलती पाई गई । दोनों के खिलाफ शहर थाना तावडू में मुकदमा दर्ज किया गया । नियमानुसार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर, रिमांड के दौरान और अधिक गहनता से पूछताछ की जाएगी । पूछताछ पर फ्रॉड के अन्य मामलों में अहम खुलासा होने की उम्मीद है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...