Skip to main content

निरीक्षक सन्दीप मोर, प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स एवं अपराध जांच शाखा तावडू के नेतृत्व में गठित टीम ने करीब 15 लाख रुपये कीमत के 65.47 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोईन/स्मैक सहित 01 नशा तस्कर को किया काबू -

 पुलिस अधीक्षक नूंह, श्री वरूण सिंगला IPS के नेतृत्व में नूंह पुलिस की नशा तस्करों पर कार्यवाही -

एन्टी नारकोटिक सैल एंव अपराध शाखा तावडू की पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कंसा जा रहा है शिकंजा –

निरीक्षक सन्दीप मोर, प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स एवं अपराध जांच शाखा तावडू के नेतृत्व में गठित टीम ने करीब 15 लाख रुपये कीमत के 65.47 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोईन/स्मैक सहित 01 नशा तस्कर को किया काबू -



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


 माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने हरियाणा में नशे की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया हुआ है । जो इसी कडी में पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला के नेतृत्व में जिला नूंह को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रभारी एंटी नारकोटिक सेल एवं अपराध शाखा तावडू निरीक्षक सन्दीप मोर के नेतृत्व में गठित टीम को बड़ी कामयाबी मिली है । प्रभारी एंटी नारकोटिक सेल एंव अपराध शाखा तावडू निरीक्षक सन्दीप मोर के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लाखों रुपये की कीमत के 65.47 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोईन/स्मैक सहित 01 नशा तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है । काबू किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकरी देते हुये बतालया कि दिनांक 19.07.2023 को निरीक्षक सन्दीप मोर प्रभारी एंटी नारकोटिक सैल एंव अपराध शाखा तावडू के नेतृत्व में गठित एक टीम गश्त के दौरान बावला मोड नूंह-तावडू रोड पर मौजूद थी । उसी समय गुप्त सूचना मिली की तारिफ पुत्र ईस्माइल उर्फ ईशरी निवासी बावला थाना सदर तावडू, जिला नूंह जो नशीला पदार्थ हेरोइन/ स्मैक बेचने का काम करता है । यदि नफीश की दुकान के पास चौक पर नाकाबन्दी की जाये तो पकडा जा सकता है । जिस सुचना पर पुलिस जवानो ने मुस्तैदी दिखाते हुये दबिश देकर लाखों रुपये की कीमत की स्मैक/हेरोईन सहित आरोपी को काबू किया । पुछताछ पर आरोपी ने अपना नाम ईस्माइल उर्फ ईशरी उपरोक्त बतलाया । नियमानुसार आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के पायजामा की जेब से एक सफेद पालिथीन बरामद हुई । जिसको खोलकर चैक करने पर उसमें मिले पदार्थ की पुष्टि हेरोईन / स्मैक के रूप में हुई । जिसका पोलिथीन सहित वजन 65.47 ग्राम था । पुलिस का दावा है कि बरामद नशीले पदार्थ हेरोईन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 15 लाख रुपए हैं । एन्टी नारकोटिक सैल एवं अपराध शाखा तावडू पुलिस ने आरोपी उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिये पुलिस ने आरोपी से गहनता से पूछताछ की है ।  आरोपी को नियमानुसार पेश अदालत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...