Skip to main content

श्री 108 आचार्य काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या को लेकर जैन समाज के लोगों अपने प्रतिष्ठान बंद फिरोजपुर झिरका उपमंडल अधिकारी नागरिक को दिया ज्ञापन।

 श्री 108 आचार्य काम कुमार नंदी की निर्मम हत्या को लेकर जैन समाज के लोगों अपने प्रतिष्ठान बंद फिरोजपुर झिरका उपमंडल अधिकारी नागरिक को दिया ज्ञापन।




: उपमंडल अधिकारी नागरिक उपस्थित नहीं होने के चलते हत्यारों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर नायब तहसीलदार के मार्फत प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


 कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य 108 काम कुमार नंदी की हुई निर्मम हत्या को लेकर भारतवर्ष के सकल दिगंबर जैन समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। जिसको लेकर फिरोजपुर झिरका जैन समाज के लोगों ने शहर के गढ़ अंदर स्थित जैन मंदिर से हाथों में तख्ती एवं जैन समाज के झंडे लेकर हत्यारों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर महिलाओं सहित शहर के मुख्य बाजारों से विरोध प्रदर्शन करते हुए फिरोजपुर झिरका के लघु सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने उपरोक्त हत्यारों पर कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार तुलसीराम के मार्फत भारत के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह भारत सरकार, सिद्धारमैया मुख्यमंत्री कर्नाटक सरकार, गृहमंत्री कर्नाटक सरकार को एक ज्ञापन सौंपा।

        जानकारी देते हुए मुरारीलाल जैन सर्राफ, नगर पालिका चेयरमैन मनीष जैन, सुल्तान जैन,योगेश जैन सहित समाज के मौजूद लोगों ने बताया  कि कर्नाटक के बेलगावी जिले में नदी पर्वत पर स्थित जैन तीर्थ पर विराजमान आचार्य श्री 108 काम कुमार नंदी की बुधवार 5 जुलाई को निर्मम हत्या कर उनके मृत शरीर के टुकड़े कर बोरवेल में डाल दिए गया। जिसकी वजह से संपूर्ण जैन समाज में रोष व्याप्त है। जैन समाज के लोगों ने दिए अपने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि आचार्य 108 काम कुमार नंदी की हुई निर्मम हत्या की साजिश का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए और इस निर्मम हत्या का मुकदमा फास्ट कोर्ट में सुनवाई कर उपरोक्त आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए, समस्त भारतवर्ष में जैन संतों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था का प्रावधान होना चाहिए और सम्पूर्ण भारत में जैन धर्म, तीर्थ व सन्तों की सुरक्षा के लिये "जैन संरक्षण बोर्ड की स्थापना की जाए,देश भर में जैन सन्तो के पैदल विहार के समय सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए इसके अलावा जैन समाज सहित सर्व समाज के संत जो पैदल विहार करते है, उनके रात्रि विश्राम हेतु हर 20 किलो मीटर पर सामुदायिक आश्रम स्थल बनवाए जानें की मांग की। इस मौके पर पूर्व मार्केट कमिटी चेयरमैन सुनील जैन, पूर्व पार्षद मुरारी लाल जैन, पार्षद गौरव जैन, पवन जैन, अशोक जैन, नवीन जैन, शीलू जैन, मनोज जैन, मनमोहन जैन, अमन जैन सहित काफी संख्या में जैन समाज की महिलाएं एवं पुरूष तथा बच्चे उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...