Skip to main content

फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करनें में मिली बडी कामयाबी ,04 आरोपी गिरफ्तार, करीब 08 करोड रुपये कीमत के 16 ट्रक बरामद-


पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरूण सिंगला IPS के नेतृत्व में नूंह पुलिस को चोरी के ट्रको को खरीदकर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करनें में मिली बडी कामयाबी –

04 आरोपी गिरफ्तार - 

करीब 08 करोड रुपये कीमत के 16 ट्रक बरामद- 

अपराध जांच शाखा तावडू के निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह तत्कालीन प्रभारी के नेतृत्व में गठित  02 टीमों ने करीब 15 दिन की कडी मशक्कत के बाद पश्चिमबंगाल के चग्डाबंधा, जिला कुचबिहार ( बंग्लादेश बार्डर) से 02 आरोपियों को गिरफ्तार करके 16 ट्रकों को किया बरामद -  



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह । माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने हरियाणा को अपराध मुक्त करने हेतू एक विशेष अभियान चलाया हुआ है । जो इसी कडी में पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला IPS के नेतृत्व में जिला नूंह को अपराध मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत तत्कालीन प्रभारी एंटी नारकोटिक सेल एवं अपराध शाखा तावडू के निरीक्षक सुरेंद्र सिद्धू के नेतृत्व में गठित टीमों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है । तत्कालीन प्रभारी एंटी नारकोटिक सेल एंव अपराध शाखा तावडू निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने गुप्त सूचना के आधार पर दिनाँक 26.03.2023 को आरोपी सोहिल पुत्र ईकबाल निवासी बावला तावडू को बावला मोड तावडू से गिरफ्तार किया । तत्पश्चात जिसके स्वीकृती कथन पर गुप्त सुचना के आधार पर दिनाँक 05.07.2023 को आरोपी संदीप गौतम पुत्र धर्मबीर गौतम निवासी खरावड़ (क्ल्हावड) जिला रोहतक हाल भारत पट्रोल पम्प के सामने बाईपास रोड चग्डाबंधा जिला कुचबिहार पश्चिम बंगाल वा इरफ़ान पुत्र हन्नु निवासी जफराबाद थाना तावडू जिला नूँह को चग्डाबंधा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार करके पुलिस ने जांच शुरू की । जो आरोपी संदीप गौतम व ईरफान उपरोक्त से एक चोरीशुदा ट्रक TATA Signa बरामद किया गया । ततपश्चात दिनाँक 08.07.2023 को आरोपी कप्तान गौतम पुत्र धर्मबीर गौतम निवासी खरावड़ (क्ल्हावड) जिला रोहतक को गिरफ्तार किया गया व आरोपी को पेश अदालत करके 7 दिन पुलिस हिरासत रिमाँड पर लिया गया दौराने रिमाँड आरोपी कप्तान उपरोक्त की निशानदेही पर कुल 15 चोरीशुदा ट्रक बरामद हुए जिन चोरीशुदा ट्रकों को आरोपी Chasis No वा Engine No बदल कर फर्जी दस्तावेज तैयार करके चला रहा था और चोरीशुदा बरामद ट्रकों के ओरिजिनल Chasis No वा Engine No पता करके ट्रकों के असल मालिको के बारे में व बरामद चोरीशुदा ट्रको के संबंध में दर्ज अभियोगो का पता लगाया जा रहा है । गिरोहो के अन्य सदस्यो को मुकदमा में जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा ।

 पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला प्रैसवार्ता कर जानकारी देते हुये बतालया कि  थाना नगीना में मुकदमा नं0- 203/2022 धारा 379,34 IPC के सम्बंध में दिनांक 03.07.2023 को निरीक्षक सुरेन्द्र सिद्धु तत्कालीन प्रभारी अपराध शाखा तावडू को सुचना प्राप्त हुई कि मेवात नगीना से चोरी शुदा ट्रक को पश्चिम बंगाल में आरोपी फर्जी कागजात तैयार करके चला रहे है । जिस सूचना पर दिनाँक 05.07.2023 को आरोपियान संदीप गौतम पुत्र धर्मबीर गौतम निवासी खरावड़ (क्ल्हावड) थाना IMT रोहतक जिला रोहतक व इरफ़ान पुत्र हन्नु निवासी जफराबाद थाना तावडू जिला नूँह को चग्डाबंधा जिला कुचबिहार (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार करके आरोपियान से एक गाडी ट्रक signa बा रंग सफ़ेद जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट HP 38 G 4584 लगी हुई थी को मुकदमा हजा बरामद करवाया । दिनाँक 08.07.2023 को आरोपी कप्तान गौतम पुत्र धर्मबीर गौतम निवासी खरावड़(क्ल्हावड) जिला रोहतक को गिरफ्तार किया गया व आरोपी को पेश अदालत करके 7 दिन पुलिस हिरासत रिमाँड पर लिया गया दौराने रिमाँड आरोपी कप्तान उपरोक्त ने कुल 15 चोरीशुदा ट्रको को बरामद करवाया । चोरीशुदा ट्रको को आरोपी Chasis No वा Engine No बदल कर फर्जी दस्तावेज तैयार करके असल दस्तावेज के रूप में चला रहा था । चोरीशुदा बरामद ट्रको के ओरिजिनल Chasis No वा Engine No पता करके गाडियो के असल मालिको के बारे में व बरामद चोरीशुदा ट्रको के संबंध में दर्ज अभियोगो का पता लगाया जा रहा है । गिरोह के अन्य सदस्यो को मुकदमा में जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।


Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...