Skip to main content

नूंह पुलिस ने 03 अलग-अलग मामलों में 03 अवैध असला धारकों को 03 अवैध हथियार व 01 रौंद सहित किया गिरफ्तार।

 नूंह पुलिस का अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ का विशेष अभियान लगातार जारी।

पुलिस के विशेष अभियान के तहत नूंह पुलिस ने 03 अलग-अलग मामलों में  03 अवैध असला धारकों को 03 अवैध हथियार व 01 रौंद सहित किया गिरफ्तार।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री वरुण सिंगला, पुलिस अधीक्षक नूंह के कुशल नेतृत्व में जिला नूंह पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है । इसी मुहिम के अंतर्गत गत दिनांक 19 जलाई 2023 को प्रबन्धक थाना शहर तावडू, निरीक्षक अजयबीर के नेतृत्व में गठित टीम ने विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर पटौदी चौक तावडू से एक युवक को अवैध असला के साथ काबू किया । आरोपी की पहचान आसिक पुत्र शाहजाह निवासी घुडावली, जिला पलवल  के रूप में हुई । जिसकी तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा व एक रौंद  बरामद हुआ । बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर थाना शहर तावडू में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आज आरोपी को नियम अनुसार पेश अदालत किया ।


 2) इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में दिनांक 19.07.2023 को प्रभारी अपराध जांच शाखा तावडू, निरीक्षक सन्दीप मोर के नेतृत्व में गठित टीम ने विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर सोहना तावडू रोड राहडी मोड से एक युवक को अवैध असला के साथ काबू किया । आरोपी की पहचान उमर मौहम्मद पुत्र सुफेदा निवासी रोजकामेव, जिला नूंह  के रूप में हुई । जिसकी तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा बरामद हुआ । बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर थाना सदर तावडू में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आज आरोपी को नियम अनुसार पेश अदालत किया ।


 3) इसके अतिरिक्त एक अन्य मामले में दिनांक 20.07.2023 को प्रभारी अपराध जांच शाखा नूंह, निरीक्षक शुभाष के नेतृत्व में गठित टीम ने विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर सदर थाना नूंह क्षेत्र से एक युवक को अवैध असला के साथ काबू किया । आरोपी की पहचान आमिर पुत्र सहाबुद्दीन निवासी भाजलाका, जिला नूंह  के रूप में हुई । जिसकी तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा बरामद हुआ । बरामद अवैध हथियार को कब्जे में लेकर थाना सदर नूंह में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आज आरोपी को नियम अनुसार पेश अदालत किया । 



4) इसके अतिरिक्त दिनांक 28.06.2023 को गांव बिस्सर अकबरपुर में मंजीत पुत्र दीपचन्द के घर में घुसकर मंजीत उपरोक्त पर 03 शख्सों द्वारा गोली चलाने के मामले में सहायक उप-निरीक्षक राजेश, प्रभारी चौकी मौहम्मदपुर थाना सदर तावडू के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 19.07.2023 को आरोपी संजय कुमार उर्फ मिन्टू पुत्र बिशन निवासी बिस्सर अकबरपुर को एक अवैध हथियार देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपी को आज बाद एक दिन पुलिस रिमांड नियमानुसार पेश अदालत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...