Skip to main content

CIA तावडू नें 49.45 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोईन/स्मैक व 1 मोटर साईकल अपाचे सहित नशा तस्कर को किया काबू -

पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरूण सिंगला IPS के नेतृत्व में नूंह पुलिस को मिली बडी कामयाबी


एन्टी नारकोटिक सैल एंव अपराध शाखा तावडू की पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करो पर लगातार कंसा जा रहा है शिकंजा –



टीम नें 49.45 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोईन/स्मैक व 1 मोटर साईकल अपाचे सहित नशा तस्कर को किया काबू -


बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये -


आरोपी के खिलाफ पहले भी नशीला पदार्थ बेचने के संबंध में मुकदमा नम्बर 368/2022 व 467/2022 धारा NDPS ACT थाना सदर तावडू जिला नुहँ में दर्ज है जिनमें आरोपी वाछिंत है ।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह ।  माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने हरियाणा में नशे की रोकथाम हेतु एक विशेष अभियान चलाया हुआ है । जो इसी कडी में पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला के नेतृत्व में जिला नूंह को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रभारी एंटी नारकोटिक सेल एवं अपराध शाखा तावडू निरीक्षक सुरेंद्र सिद्धू के नेतृत्व में गठित टीम को एक और बड़ी कामयाबी मिली है । प्रभारी एंटी नारकोटिक सेल एंव अपराध शाखा तावडू निरीक्षक सुरेंद्र सिद्धू के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 49.45 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोईन/स्मैक व 1 मोटर साईकल अपाचे सहित तस्कर को दबोचने में सफलता हासिल की है । बरामद नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 लाख रुपए है । काबू किए गए आरोपी के खिलाफ थाना बिछोर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।


पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला प्रैसवार्ता कर जानकरी देते हुये बतालया कि दिनांक 20/21 .06.2023 की रात को निरीक्षक सुरेन्द्र सिद्धु प्रभारी एंटी नारकोटिक सैल एंव अपराध शाखा तावडू के नेतृत्व में गठित एक टीम गश्त के दौरान सिंगार बस अड्डा पर मौजूद थी । उसी समय सूचना मिली की अजुंम पुत्र गफुर निवासी बावला थाना सदर तावडू जिला नूँह जो नशीला पदार्थ हेरोइन/ स्मैक की सप्लाई करता है । जो आज अपनी मोटर साईकिल अपाचे न0 HR 93C 9680 पर सवार होकर खाईका गाँव से सिंगार की तरफ नशीला पदार्थ हेरोइन/ स्मैक बेचने जायेगा । जिस सुचना पर नाकाबंदी कर पुलिस जवानो ने मुश्तेदी दिखाते हुये मोटर साईकल सहित आरोपी को काबु कर लिया । पुछताछ पर मोटर साईकल चालक नें अपना नाम अजुँम पुत्र गफुर निवासी बावला थाना सदर तावडू जिला नूँह बतलाया । नियमानुसार आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी अजुम के जेब से एक सफेद पालिथीन बरामद हुई । जिसमें मिले पदार्थ की पुष्टि पदार्थ हेरोईन के रूप में हुई । जिसका वजन 49.45 ग्राम था पुलिस का दावा है कि बरामद नशीले पदार्थ गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 लाख रुपए हैं । एन्टी नारकोटिक एवं अपराध शाखा तावडू पुलिस ने आरोपी उपरोक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिये पुलिस ने आरोपी से गहनता से पूछताछ की है । आरोपी को नियमानुसार पेश अदालत किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...