Skip to main content

पुलिस की पाठशाला मैं बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे नूह एसपी श्री वरुण सिंगला:-डीएसपी शतीश वत्स

 'हरियाणा उदय' पुलिस की पाठशाला नशा विरोधी जागरूकता एवं साईबर अपराध की रोकथाम के लिए बसई मेव गांव में चलाया जाएगा विशेष अभियान।



पुलिस की पाठशाला मैं बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे नूह एसपी श्री वरुण सिंगला:-डीएसपी शतीश वत्स


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


हरियाणा सरकार पुलिस महानिदेशक श्री पीके अग्रवाल हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज के दिशा-निर्देशन में नशे व साईबर अपराध के विरुद्ध चलाई गई मुहिम 'हरियाणा उदय' नशा विरुद्ध जागरूकता एवं साइबर अपराध की रोकथाम के लिए नूह पुलिस द्वारा नूह मेवात जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव बसई मेव में दिनांक 16 जून 2023 समय शाम 5 बजे पुलिस पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नूह जिले के ईमानदार तेजतर्रार युवा पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला आईपीएस शिरकत करेंगे। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी श्री सतीश वत्स ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया नशे के विरुद्ध अभियान में नूहू पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में नशे के सौदागरों की पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही से कमर तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों बड़े स्तर पर साईबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान बड़ी रेड़ कर करीब 100 करोड रुपए की ठगी का नूह पुलिस द्वारा पर्दाफाश किया गया था। सरकार द्वारा चलाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत समय अनुसार नशा विरोधी अभियान चलाकर लोगों को जागरूकता के साथ-साथ पिछले दिनों नशे पर  नूह पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल द्वारा बड़ा प्रहार करते हुए बड़े स्तर पर नशे के बड़े रैकेट का पर्दाफाश करने के साथ-साथ में लाखों रुपए का नशीला पदार्थ हीरोइन/चिट्ठा बड़े स्तर पर नशे के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस द्वारा नशीला पदार्थ गांजा पत्ती की बरामदगी भी की गई है। जिसमें नूह मेवात पुलिस की कार्यशैली की हरियाणा प्रदेश डीजीपी श्री पीके अग्रवाल द्वारा भी जमकर सराहना की जा चुकी है। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया 'हरियाणा उदय' नशा विरुद्ध जागरूकता एवं साईबर अपराध की रोकथाम पुलिस पाठशाला में नूह जिले के पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला (आईपीएस) द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के अंतर्गत एवं साइबर अपराध की रोकथाम के प्रति लोगों को समझाया जाऐगा। डीएसपी फिरोजपुर झिरका ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस अभियान में आमजन को शामिल होने की अपील की है, ताकि पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाते हुए नशे बेचने वाले/करने वाले नशे के सौदागरों पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि आजकल साईबर ठग इतने शातिर हो गए हैं जो मिनटों में आपके द्वारा कमाई गई करोड़ों लाखों रुपए की राशि को साफ कर सकते हैं। उनसे किस तरीके से बचा जा सकता है पुलिस की इस पाठशाला के माध्यम विस्तार पूर्वक चर्चा की जाऐगी।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...