Skip to main content

साईबर ठगी से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें :-एसपी नूंह श्री वरुण सिंगला

 साईबर ठगी से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें :-एसपी नूंह श्री वरुण सिंगला

 


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


                 जिला पुलिस ने साईबर अपराध पर अंकुश लगाने व आमजन को साइबर अपराध के विरूद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए नागरिकों से अनुरोध किया है कि साइबर ठगी से बचने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें ।

                 पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला ने जानकारी देते हुए बतलाया कि आज के दौर में हर काम इंटरनेट पर निर्भर हो रहा है । तमाम तरह के वित्तीय लेन-देन मोबाईल के माध्यम से हो रहे हैं । जैसे-जैसे वित्तीय लेन देन को लेकर मोबाईल व इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ी है, वैसे-वैसे साईबर ठगी की घटनाओं में भी तेजी से इजाफा हो रहा है । कमजोर पासवर्ड होने की वजह से भी हम कई बार साईबर अपराध का शिकार हो जाते हैं । उन्होंने बताया कि साईबर अटैक से बचने हेतु मजबूत पासवर्ड का अहम योगदान हो सकता है ।


                पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एडीजीपी क्राइम श्री ओपी सिंह आईपीएस के निर्देश पर साइबर अपराध से बचने हेतु पूरे प्रदेश में आमजन को जागरूक किया जा रहा है । किसी व्यक्ति के साथ साईबर अपराध घटित हो जाता है तो उससे किस प्रकार से बचा जा सकता है इस बारे आमजन को विस्तार पूर्वक बताया जा रहा है । उन्होंने बताया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय साईबर सुरक्षा के बारे में जानकारी की कमी के कारण लोग ऐसे अपराध का शिकार हो रहे हैं । साईबर अपराधी ठगी करने की नीयत से अलग-अलग तरह के तरीके अपनाते रहते हैं । उन्होंने बताया कि साईबर अपराधी द्वारा किसी व्यक्ति को झांसा देते हुए पैसे प्राप्त करने के लिए अलग-अलग तरह के प्रलोभन दिए जाते हैं । ऐसे में हम जागरूक रहकर ही इस प्रकार की ठगी से बच सकते हैं । अपने नेट बैंकिंग, ईमेल, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड लगाएं ताकि हैकर आपके खाते पर अटैक करता है तो वह विफल हो जाए । डेट ऑफ बर्थ अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम इसके अलावा पासवर्ड बनाते समय की बोर्ड पर एक पंक्ति के अक्षरों का इस्तेमाल न करें । अपने बैंक खाते ईमेल तथा सोशल मीडिया अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड बनाए ताकि आपका अकाउंट सुरक्षित रहे । खातों को मजबूत पासवर्ड के साथ रखें और अपने सभी अकाउंट का एक पासवर्ड न रखे । सभी अकाउंट का अलग-अलग पासवर्ड रखें ।

साईबर फ्रॉड से बचने के लिए इन बातों का भी ध्यान रखे।

1. अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट व बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें ।


2. अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें ।

3. मल्टी फैक्टर ओथेंटिकेशन का प्रयोग करें ।

4. अपना पासवर्ड स्ट्रांग रखें तथा किसी के साथ ओटीपी या अन्य जानकारी सांझा ना करें ।

5. किसी भी प्रकार की एप्प को सतर्कता के साथ युज करें ।

6. सर्विस डिलीवरी टोल फ्री नंबर गुगल पे सर्च करते समय नंबर ऑफिसियल वेबसाइट से ही ले ।

            अगर लापरवाही के कारण कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन न.1930 व 112 पर तुरंत कॉल करके या फिर NCRP पोर्टल Cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त नजदीकी थाने में जाकर थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क या साइबर क्राइम थाना पर भी शिकायत कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...