Skip to main content

लूट, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने सहित करीब एक दर्जन मुकदमों में संलिप्त आरोपी अब्बास उर्फ काला निवासी इन्दाना गिरफ्तार।

लूट, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने सहित करीब एक दर्जन मुकदमों में संलिप्त आरोपी अब्बास उर्फ काला निवासी इन्दाना गिरफ्तार।


आरोपी के कब्जे से 5 देशी कट्टा, 2 डोगा (पोना) सहित चोरी की बाइक बरामद।



 बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


  पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला के दिशा-निर्देशन में जिला नूंह में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाते हुए प्रभारी अपराध जांच शाखा पुन्हाना निरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में गठित टीम ने दिनांक 21 जून 2023 को लूट, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने सहित करीब एक दर्जन मुकदमों में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 अवैध देशी कट्टा 2 डोगा (पोना) सहित चोरी की बाइक को बरामद किया है । आरोपी की पहचान अब्बास उर्फ काला पुत्र आमीन निवासी इन्दाना थाना बिछौर जिला नूंह के रूप में हुई है । 


  पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला ने प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी अपराध शाखा पुन्हाना निरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में गठित टीम दिनांक 21 जून 2023 को क्राइम गस्त के दौरान पुन्हाना–होडल रोड़ गांव इंदाना में मौजूद थी । उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली और नूंह में चोरी, मारपीट, लूट, हत्या का प्रयास और अवैध हथियार रखने के करीब 8 मुकदमों में संलिप्त आरोपी अब्बास उर्फ काला इंदाना–बिछोर रोड पर बिना नंबर प्लेट की बाइक लेकर अवैध हथियार के साथ खड़ा हुआ है जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है । सूचना के आधार पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर आरोपी को काबू किया । आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जा से 2 अवैध देसी कट्टा बरामद हुए । आरोपी से मोटरसाइकिल के कागजात मांगे तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका । गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूल किया कि बाइक चोरी की है।


दो दिन के पुलिस रिमाड़ के दौरान बरामदगी :-


  पुलिस अधीक्षक नूंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 22 जून 2023 को अदालत में पेश करके और अधिक गहनता से पूछताछ व बरामदगी के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया । रिमांड अवधि के दौरान आरोपी अब्बास उर्फ़ काला से उसकी निशानदेही पर 3 अवैध देसी कट्टा तथा 2 डोंगा (पोना) बंदूक बरामद की है । पुलिस अब तक आरोपी से कुल 5 अवैध देसी कट्टा, 2 डोंगा (पोना) बंदूक और एक चोरी की बाइक बरामद कर चुकी है । पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है । रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से और भी वारदातों के खुलासा होने की संभावना है ।


आरोपी अब्बास उर्फ काला के खिलाफ दर्ज मुकदमों की सूची :-

 

1. अभियोग संख्या-007579 दिनाक 12.03.2023 धारा 379 IPC थाना न्यू अशोक नगर ईस्ट दिल्ली । 


2.अभियोग संख्या-218 दिनाक 18.12.2018 धारा 148,149,323,324,379B,427,506 IPC थाना बिछौर जिला नूंह ।


3.अभियोग संख्या- 39 दिनांक 12.03.2019 धारा 148,149,323,285,506 IPC थाना बिछौर जिला नूंह । 

4. अभियोग संख्या-11 दिनांक 21.01.2020 धारा 148,149,323,285,427,452,506 IPC 25-54-59A.ACT थाना बिछौर जिला नूंह । 


5. अभियोग संख्या-59 दिनांक 01.04.2020 धारा 148,149,323,285,427,452,506 IPC 25-54-59A.ACT थाना बिछौर जिला नूंह । 


6. अभियोग संख्या-112 दिनांक 26.06.2020 धारा 174A IPC थाना बिछौर जिला नूंह । 


7. अभियोग संख्या-607 दिनांक 23.11.2016 धारा 323,307,34 IPC 25-54-59A.ACT थाना पुन्हाना जिला नूंह । 


8. अभियोग संख्या-298 /2022 धारा 379A IPC थाना फिरोजपुर झिरका जिला नूंह । (blind loot)


               इसके अतिरिक्त मुकदमा नम्बर 60 दिनांक 18.04.2023 धारा 148,149,323,427,452,506,302 भा0द0स0 थाना बिछोर जिसमें दिनांक 17.04.2023 को गांव नई थाना बिछोर में दो पक्षो में झगडा हो गया था । झगड़े में संजीद पुत्र बल्लू निवासी नई थाना बिछोर की उपचार के दौरान सफदरजंग हस्पताल में मौत हो गई थी । जिसमें एक आरोपी शाहरुख पुत्र अयुब निवासी नई थाना बिछोर को दिनांक 19.04.2023 को गिरफ्तार किया जा चुका है । 


 उक्त अभियोग में प्रभारी अपराध शाखा पुन्हाना निरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में गठित टीम ने मुकदमा में नामजद अन्य आरोपी नसीम पुत्र अय़ुब निवासी नई थाना बिछोर को दिनांक 22.06.2023 को बिछोर मोड ईन्दाना से नियमानुसार गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है । आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि उस पर पहले भी हत्या के प्रयास सहित कई अलग-अलग धाराओं में दो और मुकदमें दर्ज है । पुलिस को काफी समय से इस आरोपी की तलाश थी । पुलिस ने झगड़े के दौरान इस्तेमाल किए गए लाठी डंडा इत्यादि को बरामद करने के लिए आरोपी को आज अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है ।


आरोपी के खिलाफ पहले भी 2 अभियोग अंकित हैं :-


1. मुकदमा न0 – 258 दिनांक 24.07.2009 धारा 323,324,34 भा0द0स0 थाना पुन्हाना ।


2. मुकदमा न0 – 368 दिनांक 04.09.2012 धारा 148,149,323,341,307 भा0द0स0, 25-54-59 शस्त्र अधिनियम थाना पुन्हाना।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...