Skip to main content

पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला के कार्यकाल में नशा तस्करों पर नकेल कसने में कामयाब रही जिला नूंह पुलिस।

 पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला के कार्यकाल में नशा तस्करों पर नकेल कसने में कामयाब रही जिला नूंह पुलिस।



अपराध करने वाले या तो अपराध छोड़े नहीं तो सख्ती से निपटेगी नूंह पुलिस।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

  

                              पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला आईपीएस के दिशा-निर्देश पर जिला नूंह पुलिस ने पिछले 19 महीनों ( 25 अक्टूबर 2021 से 18 जून–2023) में नशा-तस्करों को गिरफ्तार करने व भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामदगी करने में विशेष सफलता हासिल की है जो निम्नलिखित है :-


1. नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही :- 


जिला नूंह पुलिस ने नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 64 अभियोग दर्ज करके 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया । जिनके कब्जा से करीब 6.5 करोड़ कीमत का 2593 किलोग्राम गांजा, 713 ग्राम स्मैक, 1.596 किलोग्राम हेरोइन, 63 ग्राम सुल्फा, 4938 बोतल कफ सिरप, 344 नशीले कैप्सूल, 118 नशीले इंजेक्शन, 33990 नशीली गोलियां, 210.810 किलोग्राम पोपी हस्क, 18.460 किलोग्राम डोडा पोस्त, 4.30 ग्राम एमडीएमए को बरामद किया । 


इसके अतिरिक्त अपराधों पर अकुंश लगाने के लिये तकनीकी सुधार :-


               इसके अतिरिक्त जिला नूंह पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये जिला नूंह के लघु – सचिवालय स्थित कंट्रोल रुम में दृश्यम केन्द्र की स्थापना कर जिला नूंह के 22 मुख्य चौक – चौराहों पर 44 कैमरे व जिला नूंह के 10 मुख्य चौक-चौराहों पर 10 ANPR. कैमरे लगाये गये ।


पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला आईपीएस के द्वारा जिला नूंह की आम जनता से अपील की गई है कि यदि उन्हें अपने इलाका में अवैध रूप से जुआ, सट्टा, गौकशी, नशा तस्करी, अवैध असला व अन्य किसी अपराध के बारे मे जानकारी मिलती है तो तुरंत संबधित थाना अथवा कट्रोल रुम नूंह को सुचित करे । अपने ईलाका मे अपराधों पर अंकुश लगाने मे पुलिस का सहयोग करे । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...