Skip to main content

तावडू सदर थाना में निरीक्षण करने पहुंचे डॉ० एम. रवि किरण एडीजीपी दक्षिण मंडल रेवाड़ी

तावडू सदर थाना में निरीक्षण करने पहुंचे डॉ० एम. रवि किरण एडीजीपी दक्षिण मंडल रेवाड़ी



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात 

नूंह । पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को दक्षिण रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ एम रवि किरण तावडू सदर थाने का निरक्षण करने पहुंचे । जहां पर उन्होंने नूंह पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला की मौजूदगी में पुलिस थाना भवन, जब्त किए गए वाहन, विभिन्न मामलों में बरामद माल व सामग्री की जानकारी लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए । थाने में एडीजीपी द्वारा निरीक्षण करने की सूचना पर सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी सहित जवान मुस्तैद रहे । थाने में पहुंचने पर एडीजीपी का जवानों ने सलामी देकर सम्मान किया । वही थाना प्रभारी कार्यालय में एडीजीपी एम रवि किरण ने पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला सहित तावडू डीएसपी, खोरी कला व मोहम्मदपुर पुलिस चौकी प्रभारी आदि की मौजूदगी में पुलिस जवानों व फरियादियों की सुविधाओं से संबंधित निरीक्षण किया । थाने में रुककर पुलिस क्राइम डायरी, रोजनामचा, कंप्यूटर कक्ष, रिकार्ड रूम आदि का निरीक्षण  करने के बाद एडीजीपी एम रवि किरण ने बताया कि नियम अनुसार छः महीने के अंतर्गत जिले के किसी एक थाने का निरीक्षण किया जाता है । इसी कड़ी में बुधवार को तावडू सदर थाने का निरीक्षण किया गया । जहां पर बुधवार तक 291 मुकदमे दर्ज हुए थे । सभी मुकदमों के संबंध में बारीकी से जानकारी लेकर संबंधित जांच अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है । उन्होंने कहा कि थाना निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व थाने का रिकॉर्ड सही पाया गया कोई विशेष खामी उनके सामने नहीं आई वहीं उन्होंने कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटनाओं व अपराधों को लेकर कहा कि जल्द ही पुलिस गस्त का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ थानों में भी पुलिस जवानों की तैनाती को भी बढ़ाया जाएगा । इस मौके पर नूंह पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के अलावा तावडू डीएसपी जयप्रकाश यादव , सदर थाना प्रभारी संदीप मोर, खोरी पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र, मोहम्मदपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजेश, धुलावट ट्रैफिक थाना पुलिस प्रभारी कृष्ण कुमार सहित आदि जवान मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...