Skip to main content

अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रात्रि फिरोजपुर झिरका शहर में राईडर से गश्त करते नजर आऐ चौकी प्रभारी।

 अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए रात्रि फिरोजपुर झिरका शहर में राईडर से गश्त करते नजर आऐ चौकी प्रभारी।



शहर की सुरक्षा व्यवस्था में ना हो कोई चूक, शहर वासियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस का फर्ज:- उप निरीक्षक जगदीश चंद


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में शहर में अपराधिक गतिविधियों को रोकथाम इत्यादि बारीकी से जांच के लिए फिरोजपुर झिरका शहर चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक जगदीश चंद फिरोजपुर झिरका शहर में देर रात्रि राईडर से गश्त करने निकले।उन्होंने बताया कि शहर में चोरी डकैती अन्य वारदातों की रोकथाम बारीकी जानने के लिए वह स्वंय प्रतिदिन शहर में गश्त करते है। उन्होंने बताया कि शहर अंतर्गत किसी भी प्रकार का अपराध किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में पुलिस दिन और रात मेहनत कर अपराधियों के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त कर रही है। उन्होंने बताया कि अक्सर शहर में रात्रि के समय कोई वारदात ना हो उसी के लिए 24 घंटे पुलिस के जवानों की तैनाती के साथ-साथ बाइक राइडरो द्वारा संपूर्ण शहर में गश्त कराई जाती है। ताकि शहर में होने वाली अपराधिक गतिविधियों से सख्ती से निपटा जा सके। शहर चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका उप निरीक्षक जगदीश चंद बतलाया शहर में बाईक राईडरो या पैदल गस्त करने से पुलिस पब्लिक का आपसी तालमेल बेहतर होने के साथ-साथ प्रत्येक दिन दुकानदारों से उनका हालचाल जाना जाता है जिससे पुलिस पब्लिक के बीच बनी खाई को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा अगर शहर में कोई भी आपराधिक तत्व किसी भी अपराधिक घटना के अंजाम देने से नियत से कहीं पर खड़ा है, तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा सके। पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से बड़े से बड़े अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शहर वासी की सुरक्षा पुलिस की अहम जिम्मेदारी है, फिरोजपुर झिरका शहर चौकी पुलिस नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में बेखूबी अपना फर्ज निभा रही है। उन्होंने कहा कि चौकी अंतर्गत काफी समय से लंबित पड़े मामलों का जल्द निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा निरंतर रात्रि गश्त किया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...