Skip to main content

जिंदगी अनमोल,अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने ना दे जिले के लोग:-निरीक्षक सतबीर सिंह

 जिंदगी अनमोल,अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने ना दे जिले के लोग:-निरीक्षक सतबीर सिंह



एसपी वरुण सिंगला के निर्देशन में लगातार जिला यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जिलेभर में आज यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति विशेष अभियान चलाया गया। ट्रैफिक थाना प्रभारी मांडीखेड़ा निरीक्षक सतबीर सिंह की टीम द्वारा दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस थाने के सामने यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ बिना हेलमेट जान जोखिम में डालकर वाहन चलाने वाले नाबालिग बच्चों के चालान किए गए। ट्रैफिक थाना प्रभारी मांडीखेड़ा निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया जिंदगी अनमोल है कृपया कर जिले के लोग यातायात नियमों का पालन करें अपने नाबालिक बच्चों को बिल्कुल भी वाहन चलाने ना दे,अन्यथा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। जिला ट्रैफिक पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के ज्यादा से ज्यादा चालान कर रही है। वहीं उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा अगर कोई भी अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए देता है वाहन इंपाउंड तथा उसका चालान करने का प्रावधान है। अगर कोई भी नाबालिग यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन पुलिस द्वारा उसको सीधा इंपाउंड किया जाएगा तथा 5 हजार रुपये का भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया जाऐगा। यातायात प्रभारी मांडीखेड़ा निरीक्षक सतबीर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें।



चौपहिया वाहन चालक अपने वाहन में सीट बेल्ट अवश्य लगाऐ। अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सामाग्री बिल्कुल ना भरे, आजकल जिले के युवा पुलिस के लगातार समझाने के बावजूद भी यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।ऐसे में उनके अभिभावक व समाज के अन्य लोगों का भी फर्ज बनता है उनमें यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करें। थाना प्रभारी निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया जिले में यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान से सड़क दुर्घटनाओं में पहले की भांति काफी कमी जरूर आई है।लेकिन आज भी कुछ युवा यातायात नियमों का उल्लंघन कर ताक अपने वाहन बेखौफ दौड़ाते हैं ऐसे में वे सड़क दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं।  यातायात प्रभारी निरीक्षक सतबीर सिंह ने जिलेवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...