Skip to main content

पुलिस अधीक्षक नूंह के मीटिंग कक्ष में पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला,ने टेलीकम्युनिकेशन प्रदाता कम्पनी के नोडल अधिकारियों के साथ मीटिंग का आयोजन किया।

 पुलिस अधीक्षक नूंह के मीटिंग कक्ष में पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला,ने टेलीकम्युनिकेशन प्रदाता कम्पनी के नोडल अधिकारियों के साथ मीटिंग का आयोजन किया।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला, ने लघु–सचिवालय के कार्यालय पुलिस अधीक्षक नूंह के मीटिंग कक्ष में टेलीकम्युनिकेशन प्रदाता कम्पनी Airtel, Voda Phone, BSNL, Jio इत्यादि के नोडल अधिकारियों के साथ मीटिंग की । जिसमें उप - पुलिस अधीक्षक नूंह श्रीमति उषा कुण्डू, उप - पुलिस अधीक्षक राज्य अपराध ब्यूरो, गुरुग्राम (हरियाणा) श्री यशवंत, DOT (डिपार्टमेन्टल ऑफ टेलीकम्युनिकेशन) श्री बी.एस. नागर, DOT (डिपार्टमेन्टल ऑफ टेलीकम्युनिकेशन) के ADG सुरक्षा श्री सचिन, प्रबन्धक थाना साईबर क्राईम नूंह निरीक्षक विमल कुमार, सुरक्षा शाखा प्रभारी नूंह राजबीर सिंह, प्रवाचक पुलिस अधीक्षक विशाल सिंह, साईबर सैल प्रभारी सुरेश कुमार व एस0आई0टी0 के सदस्यों ने भाग लिया । 


पुलिस अधीक्षक, नूंह ने मीटिंग के दौरान सभी टेलीकम्युनिकेशन प्रदाता कम्पनी के नोडल अधिकारियों से मोबाईल सिम के फर्जीवाडा को रोकने के लिए विचार – विमर्श किया तथा मोबाईल सिम के फर्जीवाडा को रोकने के लिए मीटिंग में आई कम्पनियों के अधिकारियों के उचित दिशा–निर्देश दिए । नकली सिम की संभावना को बाहर करने के लिए डीओटी द्वारा एएसटीआर और अन्य सॉफ्टवेयर के माध्यम से ई-केवाईसी और डी-केवाईसी दोनों के माध्यम से सक्रिय SIM जांच की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया । डी-केवाईसी सत्यापन में सिम को सक्रिय करने से पहले टीएसपी को संबंधित जारी करने वाले प्राधिकरण से पहचान के प्रमाण का दस्तावेज सत्यापन करने की भी सिफारिश की गई और कहा कि सिम विक्रय करते समय सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच की जाये तथा जांच में यदि कोई फर्जीवाडा मिलता है तो उसकी सूचना तुरन्त नूंह पुलिस को दें, ताकि उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा सके । नूंह पुलिस फर्जी सिम बेचने वालों पर तुरन्त मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही करेगी । इसके अतिरिक्त कम्पनी के नोडल अधिकारियों से कहा कि आप जिला नूंह में जितने भी सिम विक्रेता हैं उनकी नूंह पुलिस को सूची उपलब्ध करायें, ताकि नूंह पुलिस मौका पर जाकर उनकी जांच कर सके जिससे फर्जी सिम विक्रेताओं पर भी अंकुश लगाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...