Skip to main content

फ्रॉड व संदिग्ध कॉल तथा मैसेज आने पर तुरंत पुलिस को करें सूचित :- पुलिस अधीक्षक नूंह

 सावधान ! घर बैठे पैसे कमाने का झांसा दे कर साइबर ठग आपकी वर्षों की कमाई पर फेर सकते हैं पानी।


सावधानी व सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का बेहतर उपाय --- वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूंह 


फ्रॉड व संदिग्ध कॉल तथा मैसेज आने पर तुरंत पुलिस को करें सूचित :- पुलिस अधीक्षक नूंह 



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला ने आमजन के हित में विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए जिलावासियों को व्हाट्सएप व ई-मेल पर आने वाले फर्जी लिंक से पूरी तरह सावधान रहने की सलाह दी है । पुलिस अधीक्षक  ने आमजन से अपील की है कि व्हाट्सएप या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर बैंक संबधी किसी भी प्रकार की जानकारी सांझा न करें, क्योंकि ऐसा करने से वे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं । उन्होंने कहा है कि आपकी थोड़ी सी चूक भी वर्षो की मेहनत की कमाई गवां सकती है इसलिए ई-मेल या वाट्सएप पर ऐसे लिंक पर क्लिक करते समय आवश्यक सावधानी बरतनी चाहिए । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर ठगों द्वारा अक्सर आमजन को घर बैठे लाखों रुपए कमाने का झांसा देकर बैंक सम्बधित जानकारी हासिल कर ठगी का शिकार कर लेते है । इसलिए लोभ-लालच में आकर अपनी बैंक संबंधी डिटेल या अन्य प्रकार की जानकारी सांझा न करें । पुलिस अधीक्षक ने और कहा कि सावधानी एवं सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का बेहतर उपाय है । हैकर्स फर्जी मैसेज डालकर आपके बैंक से संबंधित अकाउंट को ब्लॉक करने की धमकी देकर आपकी बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर आपको ठगी का शिकार बना सकते है । फ्रॉड कॉल करने वाले व्यक्ति अक्सर 24 घंटे के अंदर बैकं खाता ब्लॉक करने का दबाव बनाकर बैंक से संबंधित जानकारी हासिल कर आमजन से ठग्गी करते है । 



             पुलिस अधीक्षक ने आमजन को सलाह दी है कि उनके बैंक खाते को ब्लॉक करने संबंधित किसी प्रकार की कॉल,मैसेज या एसएमएस आता है तो किसी भी प्रकार की जानकारी सांझा न करें । इसके अतिरिक्त बताए गए नंबर पर कोई भी व्यक्तिगत जानकारी सांझा न करें । अगर बैंक खाता ब्लॉक होने संबंधित जानकारी हासिल करनी हो तो संबंधित बैंक द्वारा बताई गई ऑफिशियल कस्टमर केयर के नंबर पर ही वेरिफाई करें । उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के फर्जी या असत्यापित लिंक को न खोलें और अज्ञात नंबरों द्वारा भेजे गए ओटीपी को सांझा करने से बचें क्योंकि इससे हैकर्स को आपकी निजी जानकारी हासिल हो सकती है और कहा कि अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए व्हाट्सएप की प्राईवेसी को सार्वजनिक ना करें । व्हाट्सएप पर कोई भी संदेश फार्वड करने से पहले संदेश की सत्यापना की जांच कर ले । किसी भी प्रकार के प्रलोभन मैसेज जैसे लाटरी,रिचार्ज कूपन व डिस्काउंट के झांसे में आकर अपनी बैंक डिटेल व पहचान सांझा ना करें । उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर कॉल करें । इसके अलावा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन के साइबर हेल्पडेस्क पर भी इस बारे सूचना दी जा सकती है ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...