Skip to main content

हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने वाले माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी को फिरोजपुर झिरका शहर चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 हथियार के बल पर लूट का प्रयास करने वाले माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित आरोपी को फिरोजपुर झिरका शहर चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में पीओ बेलजंपर धरपकड़ अभियान के अंतर्गत फिरोजपुर झिरका शहर चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक जगदीश चंद की टीम द्वारा फिरोजपुर झिरका चौकी अंतर्गत वर्ष 2017 में मुकदमा नंबर 286  जेरेधारा 379 बी 511 आईपीसी 25-54-59 आर्म्स एक्ट के मामले में

 करीब 5 वर्ष से माननीय अदालत व पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे आरोपी तालीम पुत्र रहीम खान निवासी जलालपुर थाना बहीन जिला पलवल को गिरफ्तार कर माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिरोजपुर झिरका शहर चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक जगदीश चंद ने बताया कि आरोपी द्वारा शहर फिरोजपुर झिरका में वर्ष 2017 में हथियार के बल पर लूट करने का प्रयास किया था। आरोपी तालिम उसी समय से पुलिस को लगातार चकमा देकर माननीय अदालत द्वारा उद्घोषित करार दिया हुआ आरोपी था। नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा पीओ बेल जंपर आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। वहीं शहर फिरोजपुर झिरका अंतर्गत अपराध व अपराधियों पर पुलिस द्वारा विशेष नजर रखकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...