Skip to main content

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें अन्यथा जुर्माने के साथ-साथ लाइसेंस भी होगा रद्द :- पुलिस अधीक्षक नूंह

 वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें अन्यथा जुर्माने के साथ-साथ लाइसेंस भी होगा रद्द :- पुलिस अधीक्षक नूंह  



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


                  पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला नूंह पुलिस द्वारा सड़क हादसों को रोकने के लिए व ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया हैं । इस अभियान के तहत वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी । 


                 पुलिस अधीक्षक नूंह ने प्रबंधक थाना ट्रैफिक व जिला पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों पर अधिक से अधिक कार्रवाई करें । इससे वाहन चालक और सामने वाले सभी सुरक्षित रहेंगें । उन्होंने यह भी कहा कि हमेशा यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, बिना हेल्मेट दुपहिया वाहन ना चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य धारण करें, नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, हमेशा सही दिशा में वाहन चलाएं, यातायात नियमों एवम् संकेतों का पालन कर वाहन चलाएं तथा नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें । यातायात पुलिस के द्वारा चलाए गए सड़क सुरक्षा अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जिला की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाए रखने में सहायक बने । सुरक्षित चले, सुरक्षित रहें और कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना दुर्घटना का मुख्य कारण है, इसे ही रोकना पुलिस का उदेश्य है । इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग ना करें । वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 5 हज़ार रुपए जुर्माना का प्रावधान है तथा वाहन चालक का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है । इसके लिए पुलिस संबंधित विभाग को लिखेगी । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय फोन काल के आने से हमारा ध्यान भंग होता है जो एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है । इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल फ़ोन का प्रयोग वर्जित होना चाहिए यदि इसका प्रयोग आवश्यक हो तो अपने वाहन को एक सुरक्षित स्थान पर रोक कर बात कर लेनी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...