Skip to main content

दिल्ली मुंबई मेगा एक्सप्रेस वे पर भूसे से भरी ओवरलोड़ ओवर हाईट गाड़ियों को चलने नही दिया जायेगा:-निरीक्षक दयानंद

 दिल्ली मुंबई मेगा एक्सप्रेस वे पर भूसे से भरी ओवरलोड़ ओवर हाईट गाड़ियों को चलने नही दिया जायेगा:-निरीक्षक दयानंद



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के मार्गदर्शन फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए ओवरलोड ओवर हाईट गाड़ियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद की टीम द्वारा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर क्षमता से अधिक सामग्री बर्गर ओवरलोड आवर हाईट चलने वाली गाड़ियों पर लगातार कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर मोटरसाईकिल ट्रैक्टर ट्रॉली इत्यादि अन्य साधन संपूर्ण तरीके से बैन है। लेकिन कुछ गाड़ियों में भूसा वगैरह भरकर चल रहा है, जो अधिक हाईट अधिक ओवरलोड़ चल रहे,ऐसे में कई बार भूसे  भरे हुए वाहन सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में अवैध खनन ओवरलोड इत्यादि अन्य गतिविधियों पर फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस की पैनी नजर है,अपराधिक गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाऐगी। उन्होंने कहा कि ओवरलोड आवर हाईट गाड़ियों को पुलिस द्वारा पकड़ कर उनके चालान करने के साथ-साथ आरटीओ विभाग को भी सूचित कर आए दिन बड़ी कार्रवाही अमल में लाई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने सभी वाहन मालिकों से अपील करते हुए कहा अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सामग्री ना भरे अन्यथा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। एसपी नूह वरुण सिंगला के दिशा निर्देश पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...