Skip to main content

सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों की खैर नहीं,पुलिस की पैनी नजर जाएंगे जेल:- निरीक्षक जगबीर सिंह

 सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों की खैर नहीं,पुलिस की पैनी नजर जाएंगे जेल:- निरीक्षक जगबीर सिंह



एसपी वरुण सिंगला के दिशा निर्देश पर सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर अन्य सोशल साइटों पर पुलिस की विशेष नजर।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला द्वारा क्राइम मीटिंग के दौरान सभी थाने चौकी प्रभारियों समेत स्पेशल स्टाफ जिला पुलिस को सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं। खास जानकारी देते हुए नूह सदर थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने बतलाया इन दिनों सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप टि्वटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर पुलिस द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए कुछ युवा अवैध हथियार के साथ फोटो लेकर अपनी फेसबुक आईडी व्हाट्सएप टि्वटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर अपलोड कर वायरल कर देते हैं। जो कानूनी जुर्म है,नूह पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है।नूह सदर थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने क्षेत्र के सभी युवाओं से अपील करते हुए कहा अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई भी ऐसा कार्य ना करें जो कानून की नजर में अपराध श्रेणी में आता है अन्यथा किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ऐसे युवाओं के खिलाफ नूह सदर थाना पुलिस हर हाल में कानूनी कार्यवाही कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य करेगी। वहीं उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कुछ लोग विवाह शादियों व अन्य पार्टियों में अपने लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग कर फोटो वीडियो बनाकर सोशल साइटों के माध्यम वायरल कर देते हैं जो ऐसा करना कानूनी जुर्म है, अगर किसी को भी किसी भी सोशल साईट के माध्यम कोई फोटो कोई वीडियो प्राप्त होता है तो पुलिस प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी लाइसेंसी बंदूक अन्य हथियार से हर्ष फायरिंग करता है तो उनका लाइसेंस निरस्त करने का कानून में प्रावधान है। नूह सदर थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने कहा कि नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में कानूनी कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा लगातार अपराध व अपराधियों के खात्मे के लिए विशेष अभियान चलाकर अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...