Skip to main content

फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस द्वारा बीते 5 माह में ओवरलोड आवर हाईट गाड़ियों के किए 406 चालान।

 फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस द्वारा बीते 5 माह में ओवरलोड आवर हाईट गाड़ियों के किए 406 चालान।



सरकार को राजस्व के रूप में वसूल कर दिया करोड़ों रुपए का जुर्माना।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद की टीम द्वारा ओवरलोड आवरलोड़ ओवरहाईट गाड़ियों पर शिकंजा कसते हुए बीते 5 माह में 406 ओवरलोड वाहनों के चालान कर करोड़ों रुपए की राशि राजस्व  के रूप में वसूल की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने जानकारी देते हुए बताया इलाके में ओवरलोड गाड़ियों को किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग हो या दिल्ली-मुंबई मेगा एक्सप्रेस-वे ओवरलोड आवर हाईट वाहनों के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर प्रतिदिन चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भूसे से भरी हुई ओवरलोड आवर हाईट गाड़ियों पर भी पुलिस की विशेष नजर है। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर भूसे से भरी हुई गाड़ियां अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। जिनके खिलाफ विशेष कानूनी कार्यवाही की जा रही है। वहीं उन्होंने वाहन चालकों मालिकों से अपील करते हुए कहा कि अपनी गाड़ियों में क्षमता से अधिक सामग्री नहीं भरें,अन्यथा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी जारी रहेगी। 



वहीं उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा अपने वाहनों में साफ तरीके से नंबर अंकित करा लें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का प्रयोग करें उन्होंने कहा कि कई बार देखने को मिलता है, कुछ हाईवा डंपर चालक अपने वाहनों में नंबर प्लेट पर कालिख या स्याई पोतकर पहचान छुपाकर  दौड़ते हैं, जो कानूनन अपराध है उन्होंने वाहन मालिकों चालकों से अपील करते हुए कहा यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने वाहनों को नियमित तरीके से चलाऐ। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा इलाके में ओवरलोड वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है, उन्हें पकड़कर पुलिस चालान के साथ-साथ आरटीओ चालान के लिए आरटीओ विभाग को सूचित किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों को भारी-भरकम जुर्माना देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एसपी वरुण सिंगला के सख्त दिशा-निर्देश है, कि इलाके में ओवरलोड वाहनों को किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाए पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ फिरोजपुर झिरका पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...