Skip to main content

नूह पुलिस ने 139.28 किलोग्राम नशीला पदार्थ गांजा व 02 कार ( स्विफ्ट व ब्रेजा), 1 लाख रुपए, 1 इलेक्ट्रिक कांटा सहित 06 नशा तस्करो को किया काबू -

 पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरूण सिंगला IPS के नेतृत्व में नूंह पुलिस को मिली बडी कामयाबी -



एन्टी नारकोटिक सैल एंव अपराध शाखा तावडू टीम ने झज्जर पुलिस की सहायता एवं गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करों पर कंसा शिकंजा –


 नूह पुलिस ने 139.28 किलोग्राम नशीला पदार्थ गांजा व 02 कार ( स्विफ्ट व ब्रेजा), 1 लाख रुपए, 1 इलेक्ट्रिक कांटा सहित 06 नशा तस्करो को किया काबू -


बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रुपये -


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार हरियाणा में नशे की रोकथाम हेतु चलाए गए "नशा मुक्त अभियान" के तहत पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला के नेतृत्व में जिला नूंह को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रभारी एंटी नारकोटिक सेल एवं अपराध शाखा तावडू निरीक्षक सुरेंद्र सिद्धू के नेतृत्व में गठित टीम को झज्जर पुलिस की सहायता से गुप्त सूचना के आधार पर एक और बड़ी कामयाबी मिली है । प्रभारी एंटी नारकोटिक सेल एंव अपराध शाखा तावडू निरीक्षक सुरेंद्र सिद्धू के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने झज्जर पुलिस की सहायता से गुप्त सूचना के आधार पर 139.28 किलोग्राम नशीले पदार्थ गांजा, 02 कार (स्विफ्ट व ब्रेजा), 01 लाख रुपए, 01 इलेक्ट्रिक कांटा सहित 06 नशा तस्करों को दबोचने में सफलता हासिल की है । बरामद नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10  लाख रुपए है । काबू किए गए 06 नशा तस्करों के खिलाफ थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है ।



पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला प्रैसवार्ता कर जानकरी देते हुये बतालया कि दिनांक 11.06.2023 की रात को निरीक्षक सुरेन्द्र सिद्धु प्रभारी एंटी नारकोटिक सैल एंव अपराध शाखा तावडू के नेतृत्व में गठित एक टीम गश्त के दौरान बिलासपुर तावडू रोड, झामुवास मोड पर मौजूद थी । उसी समय गुप्त सूचना मिली की धर्मेन्द्र पुत्र बलबीर निवासी छारा जिला झज्जर, श्रवण कुमार पुत्र मुंगाराम निवासी सेंगु (राजस्थान), अरविन्द पुत्र सतपाल निवासी कोलिन्दा का बास (राजस्थान) व विकास पुत्र लच्छीराम निवासी झाडोदा कला (दिल्ली) जो दशरथ पुत्र विजय कुमार निवासी झामुवास जिला नूंह के मकान पर उसकी मां को नशीला पदार्थ गांजा देने के लिये आये हुये है । जिस सूचना पर दबिश देकर पुलिस के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 02 कार ( स्विफ्ट व ब्रेजा), 01 लाख रुपए, 01 इलेक्ट्रिक धर्म कांटा सहित सभी आरोपियों को काबू किया । पूछताछ में आरोपियों ने धर्मेन्द्र पुत्र बलबीर निवासी छारा जिला झज्जर, श्रवण कुमार पुत्र मुंगाराम निवासी सेंगु (राजस्थान), अरविन्द पुत्र सतपाल निवासी कोलिन्दा का बास (राजस्थान) व विकास पुत्र लच्छीराम निवासी झाडोदा कलां (दिल्ली) के रुप में अपनी पहचान कराई तथा मकान के कमरे के अन्दर एक औरत मुकेश पत्नी विजय कुमार निवासी झामुवास जिला नूंह भी हाजिर मिली । नियमानुसार तलाशी ली गई तो आरोपी धर्मेन्द्र उपरोक्त के कब्जा से बरामद प्लास्टिक कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें खाकी टेप लगे हुये 04 बन्डल बरामद हुये । जिनकों खोलकर चैक करने पर 20.552 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ ।  वहीं दूसरे आरोपी श्रवण कुमार उपरोक्त के कब्जा से बरामद प्लास्टिक कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें खाकी टेप लगे हुये 04 बन्डल बरामद हुये । जिनकों खोलकर चैक करने पर 20.630 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ । तीसरे आरोपी अरविंद उपरोक्त के कब्जा से बरामद प्लास्टिक कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें खाकी टेप लगे हुये 04 बन्डल बरामद हुये । जिनकों खोलकर चैक करने पर 20.614 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ । चौथे आरोपी विकास उपरोक्त के कब्जा से बरामद प्लास्टिक कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें खाकी टेप लगे हुये 04 बन्डल बरामद हुये । जिनकों खोलकर चैक करने पर 20.560 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ  व पांचवी आरोपिया मुकेश उपरोक्त के कब्जा से बरामद 03 प्लास्टिक कट्टों की तलाशी लेने पर उसमें खाकी टेप लगे हुये कुल 11 बन्डल बरामद हुये । सभी बन्डलों को खोलकर चैक करने पर कुल 56.924 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ । बरामद शुदा सभी प्लास्टिक कट्टों का कुल वजन 139.28 किलोग्राम हुआ । पुलिस का दावा है कि बरामद नशीले पदार्थ गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 10 लाख रुपए हैं । एन्टी नारकोटिक एवं अपराध शाखा तावडू पुलिस ने उपरोक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिये पुलिस ने सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ की है । पूछताछ के बाद मुकदमा में एक अन्य आरोपी कृष्ण पुत्र कप्तान निवासी उण, बोंदकला जिला चरखी दादरी को भी गिरफ्तार किया गया । सभी आरोपियों को नियमानुसार पेश अदालत किया गया व और अधिक गहनता से पूछताछ के लिए 5 आरोपियों को 6 दिन के पुलिस रिमाँड पर लिया गया व एक आरोपिया को जेल भेजा गया।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...