Skip to main content

नूह जिले में पीड़ितों एवं फरियादियों के लिए वरदान साबित हो रही है डायल 112 :- पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला

 नूह जिले में पीड़ितों एवं फरियादियों के लिए वरदान साबित हो रही है डायल 112 :- पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला



पुलिस अधीक्षक नूंह ने डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को, रिस्पांस टाइम कम से कम रखने की दी हिदायत। 


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


                  पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 पुलिस सेवा, पीड़ित व्यक्तियों तथा फरियादियों के लिए वरदान साबित हो रही है जिससे जिला भर में आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है । उन्होंने कहा कि डायल 112 के संबंध में पुलिस की ओर से आमजन को जागरूक किया जा रहा है, जिसके काफी सार्थक परिणाम सामने आ रहे है । जब भी कोई नागरिक अपने आपको असहाय एवं असुरक्षित महसूस करता है, तो वह तुरंत डायल 112 पर जब भी कॉल करता है तो पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचती है तथा उक्त पीड़ित व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुन कर उसे शीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास किया जाता है, जिसकी वजह से पीड़ित व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है ।


                  पुलिस अधीक्षक नूंह ने और कहा है कि सेवा,सुरक्षा और सहयोग पुलिस का परम दायित्व है ।आम आदमी के जान एवं माल की सुरक्षा करना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है । पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 पुलिस सेवा में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों तथा जवानों के कार्यों की समीक्षा कर, उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए है । पुलिस अधीक्षक ने जहां डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की है, वही॔ उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए हैं ।


 पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 पर तैनात जवानों से कहा है कि किसी भी इवेंट की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित लोगों की मदद कि जानी चाहिए । उन्होंने कहा कि इवेंट का घटना स्थल पर पहुंचने के रिस्पांस टाइम को भी कम से कम रखने का प्रयास करने के निर्देश दिए है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि छोटी से छोटी घटना को भी गंभीर घटना मानकर घटनास्थल पर तत्काल पहुंचना चाहिए तथा मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घायल एवं पीड़ितों को अविलंब सहायता प्रदान करनी चाहिए ताकि समय रहते पीड़ित व्यक्ति की मदद की जा सके । 


           पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फीडबैक लेकर डायल 112 पर अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा, पर॔तु कार्य में लापरवाही तथा कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही की जाएगी । पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 सेवा के व्यापक महत्व को समझाते हुए ड्यूटी में लगे सभी जवानों को अनुशासनपूर्ण ढंग से बेहतर सेवाएं देने हेतु प्रेरित किया तथा साथ ही बेहतर काम करने वाले पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया है । 


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस आम आदमी की दोस्त और अपराधियों के लिए भय का प्रतीक होती है, इसलिए यह बात धरातल पर भी स्पष्ट नजर आनी चाहिए व पीड़ित व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुन कर उसे जल्दी से जल्दी न्याय दिलाने का प्रयास करना चाहिए और कहा कि समय-समय पर डायल 112 सेवा की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र न्याय मिले जिससे आम आदमी में सुरक्षा की भावना पैदा होगी और समाज में पुलिस की एक बेहतर छवि नजर आएगी।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...