Skip to main content

“हरियाणा उदय” कार्यक्रम के तहत श्री वरुण सिंगला भा0पु0से0 पुलिस अधीक्षक नूंह ने जिला स्तरीय सदभावना कमेटी के सदस्यों के साथ की बैठक –

“हरियाणा उदय” कार्यक्रम के तहत श्री वरुण सिंगला भा0पु0से0 पुलिस अधीक्षक नूंह ने जिला स्तरीय सदभावना कमेटी के सदस्यों के साथ की बैठक –



 जिला स्तरीय सदभावना कमेटी के सदस्यों से आम लोगों को नशे के विरुध, साईबर अपराध होने की स्थिति में टोल फ्री हैल्प लाईन नंबर 1930 व आपातकाल में डायल 112 नम्बर पर कॉल करने, साईबर अपराध, नशा तस्करी, गौ तस्करी/गोकशी, जुआ जैसी अन्य सामाजिक कुरीतियों के बारे में जागरुक करने अपील की – 

साइबर अपराध, जुआ व नशा तस्करी / नशें के कारोबार आदि पर पूर्णरुप से प्रतिबंध लगाने के लिए गावों में चलाया जाएगा सर्च अभियान - पुलिस अधीक्षक नूंह ।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

  पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला भा0पु0से0 ने आज अपने कार्यालय में जिला पुलिस की ओर से गठित जिला स्तरीय सदभावना कमेटी के सदस्यों के साथ नशा तस्करी / नशे के कारोबार, साइबर अपराध, गोकशी/गौ तस्करी, जुआ आदि व समाज में फैली अन्य कुरीतियों पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाने व बकरीद पर्व तथा कावड़ यात्रा को मध्यनजर रखते हुए बैठक की । बैठक का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को नशे के दुष्प्रभाव व साईबर जागरुकता अभियान के तहत साईबर अपराध के बारे में जागरुक करना, अवैध खनन, गोकशी/गौ-तस्करी, जुआ आदि व अन्य अपराधों पर अंकुश लगाना, क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करना, आमजन व पुलिस सहयोग को मजबूत करना था । 

पुलिस अधीक्षक नूंह ने जिला स्तरीय सदभावना कमेटी के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पर्व को मध्यनजर रखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को पर्व को धूमधाम एवम् शांतिपुर्वक मनाने तथा पर्व पर किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित पशु का वध/कुर्बानी न करने बारे जागरुक करें ताकि किसी प्रकार की कानून एवम् शांति व्यवस्था भंग न हो व अमन-शांति कायम रहे और कहा कि जुलाई माह मे पंच/सरपंच उप-चुनावों को शांति पुर्वक कराने तथा जुलाई माह मे ही कावड़ यात्रा को शांतिपुर्वक सम्पन कराने में भी नूंह पुलिस का सहयोग करें ।

“हरियाणा उदय” पुलिस की पाठशाल कार्यक्रम के तहत नशे के विरुध व साईबर काईम के बारे जागरुक करते हुए आम लोगों को भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की । बैठक के दौरान चोरी की मोटर साईकिलों को फिरौती लेकर छोडने वालो के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने बारे पुलिस को निर्देश दिए और कहा कि जल्द ही इस प्रकार के गिरोह को पकड़ कर गिरोह का नेटवर्क तोड़ा जाएगा । उन्होंने कमेटी के सदस्यों व आम लोगों से भी इस प्रकार की प्रवृति के लोगों एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने में बाधा उत्पन करने वालों की सूचना बिना किसी भय–दबाव के संबन्धित थाना प्रबंधक, उप-पुलिस अधीक्षक और उन्हें सीधे फोन पर देने बारे कहा ।  

पुलिस अधीक्षक नूंह ने यह भी कहा कि नूहं पुलिस द्वारा दिल्ली-मुम्बई बड़ौदरा एक्प्रैस हाईवे पर आम नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक थाने का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा है और कहा कि दिनांक 19.06.2023 को ग्राम पचगांव मे बंद पड़ी पत्थर की खानों मे वन विभाग व माईंनिग विभाग के साथ मिलकर पेड़ लगाने की रुपरेखा तैयार की जा रही है । जिसमें शहीद डी0एस0पी0 सुरेन्द्र सिंह के परिजनों को भी निमंत्रण दिया जाएगा ताकि उनको श्रृदांजलि अर्पित की जा सके । 

 पुलिस अधीक्षक नूंह ने सदभावना कमेटी के बारे में कहा कि इस समिति के गठन से क्षेत्र में होने वाले सामान्य अपराधों को पंचायती तरीके से निपटाया जायेगा तथा जिला में होने वाले संगीन (साम्प्रदायिक) अपराधों को निपटाने में इस समिति का सहयोग लिया जायेगा । इस प्रकार के मामलें हल किए जाने से लोगों का आपसी भाईचारा कायम रहेगा और सामाजिक तानाबाना भी मजबूत होगा । इस बैठक में सदभावना कमेटी के सदस्यों ने एक स्वर में श्री वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूंह के नेतृत्व में जिला नूंह में पिछले दिनों साइबर अपराधियों पर की गई सख्त कार्रवाई के लिए व की गई कार्रवाई से साइबर अपराधों मे भारी कमी आने पर पुलिस अधीक्षक नूंह की प्रशंसा की और नूंह पुलिस का धन्यवाद किया और अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी दी । 

पुलिस अधीक्षक नूंह ने नशा तस्करों, जुआ व पी0ओ0 / बेल जम्परों की गिरफ्तारी के बारे में सहयोग करने की अपील की । जिस पर सभी गणमान्य लोगों ने उपरोक्त विषय पर हर प्रकार से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन देते हुये कहा कि हम लोगों को उपरोक्त सभी के बारे में कानून व्यवस्था एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए जागरुक करेगें ।    

                                  इस मौके पर सुरक्षा शाखा प्रभारी राजवीर सिंह, स्टेनो आजाद व जिले की जिला स्तरीय सदभावना कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...