Skip to main content

नूह शहर में अपराधिक गतिविधि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, दिन-रात चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती:- निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास

 नूह शहर में अपराधिक गतिविधि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं, दिन-रात चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों की तैनाती:- निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रभारी चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं। एसपी के मार्गदर्शन में नूह शहर थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास की टीम लगातार अपराध करने वाले अपराधियों पर पैनी नजर रख रही है। खास जानकारी देते हुए नूह शहर एसएचओ निरीक्षक राजवीर सिंह गड़ास ने बताया नूह शहर में शुरू में मोबाईल स्नैचर,बाईक चोरी शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी अन्य प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जनता की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा विशेष कदम उठाए गए सरेआम पब्लिक पैलेस पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी करने वालों के खिलाफ पहले भी कार्यवाही की जा चुकी है। तथा शहर में अधिक से अधिक पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।एसएचओ मोबाईल द्वारा भी दिन-रात शहर में अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए गश्त की जा रही है। इतना ही नहीं शहर में जगह-जगह पुलिस के जवान सादा वर्दी में भी तैनात किए हुए है, जो आसानी से हर गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं। पुलिस की बाइक राईडर पर पुलिस के जवान दिन और रात लगातार नूह शहर को अपराध मुक्त करने की नियत से गस्त कर रहे हैं। दिन और रात पुलिस की मौजूदगी में अपराधिक किस्म के लोगों पर पुलिस की लगातार कार्यवाही देखकर आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास अपराधियों में कायम हुआ है। शहर में थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास ने बताया नूह शहर के अंतर्गत जितने भी स्कूल कॉलेज या अन्य सार्वजनिक स्थान इत्यादियो पर लगातार पुलिस की गश्त होती है ताकि मनचलों को भी सबक सिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में चोरी डकैती छीनाझपटी अन्य वारदातों पर पुलिस की तैनाती से काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि जिले के एसपी श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों की धरपकड़ करने के साथ-साथ हर छोटे-बड़े अपराध पर लगाम लगाई जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास ने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों को सख्त दिशानिर्देश जारी किए है कि कार्य में लेटलतीफी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को भी सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अपनी ड्यूटी अपना फर्ज संपूर्ण ईमानदारी के साथ निभाए, ताकि पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास बढ़े तथा पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल भी बेहतर बन सके। शहर नूह थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गडास ने थाना अंतर्गत इलाके वासियों से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई अपराध घटित होता है तो उसकी सूचना समय रहते पुलिस प्रशासन को दें ताकि अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...