Skip to main content

ऑनलाइन ठगो द्वारा सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर रुपए मांगने के संबंध में तुरंत पुलिस को करें सूचित :- पुलिस अधीक्षक नूंह ।

ऑनलाइन ठगो द्वारा सोशल मीडिया पर ब्लैकमेल कर रुपए मांगने के संबंध में तुरंत पुलिस को करें सूचित :- पुलिस अधीक्षक नूंह । 



साइबर अपराधियों से रहें सतर्क, इंटरनेट पर आपकी छोटी सी चूक के इंतजार में बैठे हैं साइबर अपराधी -श्री वरुण सिंगला

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

                   पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला ने जानकारी देते हुए बतलाया कि आज के इस तकनीकी दौर में मनुष्य ज्यादातर मोबाइल फोन, लैपटॉप व कम्प्यूटर आदि पर निर्भर है और यह डिवाइस इंटरनेट से जुड़ी हुई हैं । इनके माध्यम से मनुष्य का जीवन काफी आसान हो गया है । इनके माध्यम से मनुष्य अपने रोजमर्रा के कार्य जैसे - बैंक से संबंधित कार्य, ऑनलाइन ऑफिस कार्य, नेट बैंकिंग, सोशल मीडिया आदि पर अपना कारोबार आदि कार्य घर बैठे ही बड़ी आसानी से कर लेता है । जिसके कारण व्यक्ति कई बार इंटरनेट पर गलती कर बैठता हैं । साइबर अपराधी लोगों की इसी गलती के इंतजार में बैठे रहते हैं । मौका मिलते ही साइबर अपराधी बड़े ही शातिर तरीके से लोगों को मानसिक व आर्थिक तौर पर भारी क्षति पहुंचा देते हैं ।      .                          पुलिस अधीक्षक नूंह ने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुये बताया कि हमें इंटरनेट पर अपने कार्य करने के दौरान या इंटरनेट का उपयोग करते समय बड़ी सावधानी बरतनी चाहिए । हमें अपने सोशल मीडिया खातों पर एक मजबूत पासवर्ड लगाकर खातों सुरक्षित को रखना चाहिए । सोशल मीडिया पर किसी अंजान व्यक्ति से सम्पर्क नही करना चाहिए । किसी अंजान लिंक पर क्लिक करके उसे ओपन नही करना चाहिए । किसी अंजान नम्बर से आने वाली फोन कॉल, वीडियो कॉल का उत्तर नही देना चाहिए और ना ही किसी अंजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट मंजूर करनी चाहिए । जब कोई व्यक्ति अपने आप को बैंक का अधिकारी या प्रतिनिधि बताकर आपसे आपकी व्यक्तिगत जानकरी जैसे बैंक खाता नम्बर, क्रेडिट/डेबिट कार्ड नम्बर, एक्सपायरी डेट, सीवीवी नम्बर, ओटीपी, आधार कार्ड नंबर व पैन कार्ड नंबर आदि मांगता है, तो उस व्यक्ति के साथ उक्त जानकारी सांझा नही करनी चाहिए । इस प्रकार हम छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर अपने आप को साइबर अपराधियों से बचाकर रख सकते हैं और अपने आप को होने वाली मानसिक व आर्थिक हानि से बचा सकते हैं।

                         पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि अगर आपके साथ किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी हो जाती है तो तुरंत नेशनल साइबर कंप्लेंट पोर्टल नंबर 1930 पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर आनलाईन शिकायत दर्ज करवाये जितनी जल्दी हो सके शिकायत दर्ज करवाये इसके अतिरिक्त साईबर अपराध थाना या नजदीक पुलिस स्टेशन में साइबर हेल्प डेस्क पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराकर साईबर अपराध के बारे में सहायता ली जा सकती है ।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...