Skip to main content

साईबर अपराधी नूंह पुलिस से खाने लगे खौफ,पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के नेतृत्व में पिछले दिनों नूंह के 14 गांवों में दी गई दबिश के कारण साईबर अपराध में आई भारी गिरावट।

 साईबर अपराधी नूंह पुलिस से खाने लगे खौफ,पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के नेतृत्व में पिछले दिनों नूंह के 14 गांवों में दी गई दबिश के कारण साईबर अपराध में आई भारी गिरावट।



साईबर अपराधियों में खाकी का खौफ,जिला नूंह से किया पलायन।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह – पुलिस अधीक्षक, नूंह श्री वरुण सिंगला के कुशल मार्ग-दर्शन में नूंह पुलिस द्वारा लगातार साईबर अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही का असर अब दिखने लगा है । इसी कडी में जारी ताजा आंकडों के अनुसार नेशनल साईबर क्राईम पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायतों में पिछले 20 दिनों में भारी गिरावट आई है, जहां दिनांक 01.04.2023 से 20.04.2023 तक कुल 5728 साईबर अपराध से संबन्धित शिकायतें प्राप्त हुई थी वहीं अब 01.05.2023 से 20.05.2023 तक कुल 4218 शिकायतें प्राप्त हुई । इसमें कुल 1510 शिकायतों के गिरावट आई है । इसका मुख्य कारण पिछले दिनों साईबर अपराधियों पर की गई दबिस व उनके खिलाफ की गई पुलिस कार्यवाही है । पुलिस अधीक्षक, नूंह श्री वरुण सिंगला ने जानकारी देते हुए बतलाया कि साईबर अपराध की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों में अब पुलिस का खौफ है, पुलिस की सख्ती के चलते नूंह से साईबर अपराधों में संलिप्त अपराधियों ने अब ठिकाने बदल दिये हैं । पुलिस की लगातार दबिश के चलते साईबर अपराधी दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं । 


बता दें कि पुलिस अधीक्षक, नूंह श्री वरुण सिंगला के नेतृत्व में दिनांक 27/28.04.2023 की मध्य रात्री को 5000 पुलिस कर्मियों की कुल 102 टीमों ने जिला के 14 गांवों में एक साथ छापेमारी थी । इस दौरान करीब 125 संदिग्ध हैकर्स को हिरासत में लिया गया था । इनमें से 66 आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हे गिरफ्तार किया गया । उनसे पूछताछ पर साईबर अपराधों में करीब 250 अपराधियों की संलिप्तता पाई गई थी और जांच में साईबर ठगों द्वारा देशभर के 35 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों से करीब 28,000 भोले – भाले लोगों से 100 करोड रुपये से अधिक ठगी का खुलासा सामने आया था और पकडे गये साईबर जालसाजों के खिलाफ देशभर में पहले से ही 1346 प्राथमिकी दर्ज होनी पाई गई थी । 



 साईबर अपराधियों की 100 करोड रुपये की ठगी का खुलासा होने के बाद पुलिस अधीक्षक, नूंह श्री वरुण सिंगला की लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं । इस बडे मकडजाल का खुलाशा होने के बाद ना केवल नूंह जिले के लोग अपितु आस-पास के जिलों के अलावा दूसरे राज्यों में भी उनकी लोकप्रियता बढी है । पुलिस अधीक्षक, नूंह श्री वरुण सिंगला को बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है । इसी कडी में सोमवार को पडौसी जिला गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र से समाजसेवियों ने लघु-सचिवालय नूंह स्थित पुलिस अधीक्षक, नूंह कार्यालय में पहुंचकर उनका फूलों का गुलदस्ता भेट कर तथा पगडी पहनाकर अभिनंदन किया।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...