Skip to main content

12 मोस्ट वांटेड़ों को दबोचने के लिए पुलिस की 12 टीमों ने बीती रात उनके घरों एवं ठिकानो पर दी दबिश ।

पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला के नेतृत्व में नूंह जिले के 12 मोस्ट वांटेड़ों को दबोचने के लिए पुलिस की 12 टीमों ने बीती रात उनके घरों एवं ठिकानो पर दी दबिश ।



बदमाश काफी दिन से अपने घरों से फरार, इनके घरों से पुलिस को मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं जानकारियां -


पुलिस अधीक्षक नूंह का दावा फरार मोस्टवांटेड़ बदमाशों को दबोचा जाएगा शीघ्र ।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 12 मोस्ट वांटेड़ों को दबोचने के लिए एसपी नूंह वरुण सिंगला द्वारा गठित 12 टीमों ने पूरी रात इनके घरों एवं ठिकानों पर दबिश दी । पुलिस द्वारा दबिश देने पर इनके घरों से महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं जानकारियां पुलिस के हाथ लगी है जिनकी वजह से पुलिस इनको शीघ्र दबोचेगी। बताया जा रहा है कि ये सभी मोस्ट वाटेंड़ काफी दिनों से अपने घरों से फरार हैं ।

पुलिस प्रवक्ता नूंह ने बताया कि एसपी वरुण सिंगला ने 19 मई 2023 को जिले में पुलिस की 12 टीमों का गठन किया । नूंह जिला के  विभिन्न थानांर्तगत गावों में दबिश देकर मोस्ट वांटेड़ों को दबोचने के लिए पुलिस की इन सभी टीमों ने दबिश दी । इनमें से पुन्हाना थानांर्तगत क्षेत्र के तीन, रोजकामेव थानांर्तगत एक, बिछोर थानांर्तगत दो, नगीना थानांर्तगत एक, तावउू थानांर्तगत दो तथा फिरोजपुर झिरका थानांर्तगत क्षेत्रों में से तीन मोस्ट वांटेड़ों को दबोचना था । पुलिस अधीक्षक नूंह की योजना अनुसार सभी टीमों ने एक साथ अलग- अलग गांव में मोस्ट वांटेंड़ों को दबोचने के लिए शुक्रवार की रात्रि को दबिश दी । पुलिस द्वारा रात्रि में दबिश देने से गावों के लोगों में हडक़ंप मच गया । पुलिस अधीक्षक नूंह ने कहा कि इन सभी मोस्ट वांटेड़ों को शीघ्र ही दबोचा जाएगा ।


  आधुनिक हथियार,बुलेट प्रूफ जैकेट एवं हैलमेट से लैस थे पुलिसकर्मी :-



एसपी द्वारा गठित की गई टीमों में शामिल पुलिसकर्मी आधुनिक हथियारों, बुलेट प्रूफ जैकेट तथा हैलमेट से लैस थे । पुलिस कर्मी किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार थे ।

एसपी नूंह श्री वरुण सिंगला द्वारा इन अधिकारियों के नेतृत्व में गठित की गई टीमें:-

इंस्पेक्टर सुभाष, सीएस एंड़ पीओ स्टाफ पुन्हाना, एएसआई धर्मेंद्र इंचार्ज एवीटी स्टाफ रोजकामेव, सब इंस्पेक्टर अशोक कमार इंचार्ज सीएस स्टाफ नूंह, सब इंस्पेक्टर कंवरपाल इंचार्ज सीएस स्टाफ पिनगवां के नेतृत्व में दो टीमों, इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू इंचार्ज सीआईए तावडू, अनिल कुमार इंचार्ज सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...