Skip to main content

फिरोजपुर झिरका शहर नवनियुक्त चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक जगदीश चंद ने संभाला कार्यभार।

 फिरोजपुर झिरका शहर नवनियुक्त चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक जगदीश चंद ने संभाला कार्यभार।



एसपी वरुण सिंगला के दिशा-निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


फिरोजपुर झिरका शहर चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक सुनील कुमार का ट्रांसफर होने पर उनकी जगह नवनियुक्त चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक जगदीश चंद ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। पत्रकारों को बातचीत के दौरान नवनियुक्त चौकी प्रभारी शहर फिरोजपुर झिरका जगदीश चंद ने कहा की नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में फिरोजपुर झिरका शहर अंतर्गत अपराध पर संपूर्ण तरीके से लगाम लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर झिरका शहर के अंदर अतिक्रमण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।फिरोजपुर झिरका अंबेडकर चौक लाल कुआं चौक इत्यादि अन्य जगहों पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है,पुलिस द्वारा निरंतर गश्त कर फिरोजपुर झिरका को संपूर्ण तरीके जाम मुक्त किया जायेगा।इलाके में अपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रहेगी, जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जाऐगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा अगर शहर अंतर्गत अपराधिक गतिविधियां होती हैं,तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते हैं अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके। शहर अंतर्गत वाहन चोरी,अन्य अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। वही चौकी अंतर्गत काफी समय से लंबित पड़े मामलों का जल्द निपटारा  किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में सोचो कि अंतर्गत शहर में 24 घण्टें राइडर बाइकों समेत पुलिस के जवान तैनात होते हैं जो हर स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है। पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाते हुए अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसा जाऐगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...