Skip to main content

गौ-तस्करी एवं गौ हत्या रोकने के लिए एसपी श्री वरुण सिंगला द्वारा किए गए प्रयासों की माननीय हाई कोर्ट पंजाब एंड हरियाणा ने की सराहना।

 गौ-तस्करी एवं गौ हत्या रोकने के लिए एसपी श्री वरुण सिंगला द्वारा किए गए प्रयासों की माननीय हाई कोर्ट पंजाब एंड हरियाणा ने की सराहना।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह एसपी वरुण सिंगला द्वारा नुह जिले में गौ तस्करी एवं गौ हत्या रोकने के लिए प्रयासों एवं की जा रही गौ तस्करों की धरपकड़ के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने उनकी सराहना की है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायधीश महावीर सिंह सिद्धू ने एसपी को पत्र जारी कर एसपी नूह वरुण सिंगला की सराहना की है। एंटी सीएस स्टाफ नूह के नोडल ऑफिसर एवं डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सतीश कुमार वत्स ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक केस राहुल खान बनाम स्टेट ऑफ हरियाणा चल रहा है था। इसमें माननीय हाईकोर्ट ने एसपी नूह श्री वरुण सिंगला द्वारा 8 अप्रैल 2023 को एक शपथ पत्र दिया था शपथ पत्र में दिए गए तथ्यों को देखने के बाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने पाया कि एसपी नूहू व उनकी टीम नूह जिले में गौ संरक्षण एवं संवर्धन एक्ट को ध्यान में रखकर अच्छा कार्य कर रही है इस पर माननीय हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने एसपी नूह को पत्र के माध्यम से अप्रिशिएट किया है। उन्होंने बताया कि माननीय हाईकोर्ट के निर्देशानुसार नुहू जिले के चल रहे हैं 6 स्लॉटर हाउसो की जांच की गई उनके पास डायरेक्टर अर्बन लोकल बॉडीज एवं पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से परमिशन है या नहीं। एसपी नूह श्री वरुण सिंगला ने कहा कि नूह जिले के एंटी सीएस स्टॉफ के नोडल ऑफिसर एवं डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सतीश कुमार वत्स एवं पूरी पुलिस टीम के संयुक्त एवं बेहतर प्रयास से ही यह संभव हो सका है। एसपी ने कहा कि आगे भी जिला पुलिस की टीम बेहतर प्रयास करती रहेंगी।



 बता दें कि एसपी नूह श्री वरुण सिंगला ने नूह जिले में गौ हत्या एवं गौ तस्करी रोकने के लिए नुहू जिले का नोडल ऑफिसर फिरोजपुर झिरका के डीएसपी सतीश वत्स को बनाया हुआ है उन्होंने जिले में 5 स्पेशल टास्क टीमों का भी गठन किया हुआ है जो निरंतर गोकशी गौ तस्करी करने वाले तस्करों को दबोच रही हैं। नुहू जिला पुलिस के पास ड्रोन आने से पुलिस गौ तस्करों एवं अपराधियों पर नजर रखने एवं उनको दबोचने के लिए हाईटेक हो गई है। गांव के सरपंचो द्वारा गांव में गौ हत्या या गौ तस्करी ना होने देने एवं किसी भी अवैध गतिविधि को रोकने गोकशी करने वाले गौ तस्करों पर जुर्माना लगाने तथा उनका सामाजिक बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित कर अधिकारियों को दिए हुए हैं। जिले के लोग भी गौ हत्या गौ तस्करी नशाखोरी अन्य अपराध की रोकथाम के लिए जिला पुलिस का साथ दे रहे हैं, जिसके अच्छे परिणाम भी आ रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...