Skip to main content

ऑपरेशन मुस्कान तहत थाना सदर तावडू पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित दिपालय चिल्ड्रन होम, ऑर्फन इन नीड व प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल चाइल्ड होम अनाथालय में जाकर रह रहे बच्चों से की मुलाकात, पूछा हाल चाल।

 ऑपरेशन मुस्कान तहत थाना सदर तावडू पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित दिपालय चिल्ड्रन होम, ऑर्फन इन नीड व प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल चाइल्ड होम अनाथालय में जाकर  रह रहे बच्चों से की मुलाकात, पूछा हाल चाल।



अनाथालय में रह रहे बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचा कर उनकी मुस्कान लौटाने का हर संभव होगा प्रयास - श्री वरुण सिंगला एसपी

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

 पुलिस प्रवक्ता नूंह ने जानकारी देते हुए बतलाया कि माननीय पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री प्रशान्त कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं माननीय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरियाणा राज्य अपराध शाखा श्री ओ०पी० सिहँ के निर्देशन में हरियाणा पुलिस ने गुमशुदा/बन्धक/शोषित व्यक्तियों/महिलाओं/बच्चों को ढूंढकर परिजनों तक पहुँचाकर उनकी मुस्कान लौटाने के लिए 01 अप्रैल 2023 से विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला नूंह पुलिस द्वारा भी उक्त *ऑपरेशन मुस्कान* विशेष अभियान चलाया हुआ है । पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना, पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि वह थाना क्षेत्रों में आमजन से बेहतर तालमेल बनाते हुए मानव तस्करी करने वालों, बाल गृहों, बाल मजदूरी करवाने वालों, महिलाओं से अनैतिक कार्य करवाने वालों व अन्य किसी भी प्रकार का शोषण करने वालों का पता लगाकर गुमशुदा / बन्धक / शोषित व्यक्तियों/महिलाओं / बच्चों का पता लगाएँ और सम्बन्धित परिजनों को लौटाने और सूचित करने हेतू गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर बाल भवन, शैल्टर होम से सम्पर्क कर सम्बन्धित माता-पिता (परिजनों) को उनकी मुस्कान लौटाने का हर सम्भव प्रयास करें जिससे पीड़ितों को पुर्नवास प्रदान कर उनकी मुस्कान लौटाई जा सके ।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी अनुसार ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस ने आज प्रबंधक थाना सदर तावडू निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अनाथालयों का दौरा किया ।



      प्रबंधक थाना सदर तावडू निरीक्षक संदीप मोर ने बतलाया कि ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत आज थाना सदर तावडू क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित अनाथालयों में पहुंची तथा वहां के संस्थापकों से मुलाकात कर अनाथालय में रह रहे बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई गई । टीम द्वारा यहां रह रहे करीब 150 अनाथ बच्चों के बारे में मुलाकात कर उनसे हाल-चाल पूछा गया । वहां रह रहे सभी बच्चों ने अपने अभिभावकों एवं आवास/पता बारे अनभिज्ञता जताई । उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा बिछड़े हुए बच्चों के परिजनों बारे जानकारी जुटाने के हर संभव प्रयास कर उन्हें उनके अभिभावकों से मिलाकर अभिभावकों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई जाएगी । 



ऑपरेशन मुस्कान अभियान के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नूंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप सामाज सेवी के रुप में काम करके पुलिस के साथ सहयोग करे । यदि गुमशुदा / बन्धक / शोषित व्यक्तियों/महिलाओं / बच्चों के सम्बन्ध में किसी प्रकार की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को डायल 112 नम्बर पर दें और उनके परिजनों की मुस्कान लौटाने में पुलिस को पूर्ण सहयोग करें।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...