Skip to main content

हत्या के मुकदमें मे फरार एक अपचारी बालक सहित मुख्य आरोपी सादिल पुत्र समसुदीन निवासी शमशाबाद खेंचातान पुन्हाना को किया गिरफ्तार।

 जिला पुलिस नूंह को मिली बड़ी कामयाबी।

हत्या के मुकदमें मे फरार एक अपचारी बालक सहित मुख्य आरोपी सादिल पुत्र समसुदीन निवासी शमशाबाद खेंचातान पुन्हाना को किया गिरफ्तार।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


  नूंह जिला के थाना पुन्हाना के अन्तर्गत गांव शमशाबाद खेचातान में दिनांक 04.02.2023 को नसरुदीन उर्फ नसरु की गोली मार हत्या करने के मामले में श्री वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूंह के मार्गदर्शन में प्रभारी अपराध शाखा पुन्हाना निरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्परता दिखाते हुए हत्या की वारदात मे संलिप्त 01 अपचारी बालक सहित मुख्य आरोपी सादिल पुत्र शमशुदीन निवासी शमशाबाद खेचतान को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की हैं । 


  श्री वरुण सिंगला एसपी नूह ने प्रैसवार्ता कर बतलाया की दिनांक 09.04.2023 को उप-निरीक्षक महेशपाल अपराध शाखा पुन्हाना अपनी टीम के साथ क्राईम गश्त पर इलाका थाना पुन्हाना मे मौजूद था । उसी समय सूचना प्राप्त हुई की सादिल पुत्र शमशुदीन निवासी शमशाबाद खेचातान पुन्हाना जो दिनांक 04.02.2023 को गांव शमशाबाद खेचातान पुन्हाना  में नसरुदीन उर्फ नसरु की गोली मारकर हत्या करने के  मामले में वांछित है जो मोहलाका गांव मे इस समय मौजूद है । जिस सूचना पर दबिश देकर सादिल उपरोक्त को गिरफ्तार करके गहनता से पुछताछ की गई । जो प्रथम पुछताछ पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया । आरोपी सादिल उपरोक्त से पुछताछ जारी है । तत्पश्चात दिनांक 10.04.2023 को गुप्त सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक महेशपाल की नेतृत्व मे गठित टीम ने गांव उजीना मुम्बई एक्सप्रैस वे पुल के नीचे मंशा होटल से एक अपचारी बालक को काबू किया जिसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जा रही हैं । आरोपी सादिल उपरोक्त को नियमअनुसार आज अदालत में पेश कर और अधिक गहनता से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ।


बता दें कि पुरानी रंजिश के तहत थाना पुन्हाना के दर्ज मुकदमा में आरोपी व उसके परिजन (मुकदमा न0 421 /2017 धारा 148,149,302 भा0द0स0, 25-54-59 Arns Act थाना पुन्हाना) में गिरफ्तार किये गये थे । जिसमें आरोपी समसुदीन पुत्र रुजदार, तालीम पुत्र समसुदीन, सादिल पुत्र समसुदीन, जरीना पत्नी समसु, राजिदा पुत्री समसुदीन निवासियान शमशाबाद खेंचतान गिरफ्तार हुये थे । जिसमें आरोपी समसुदीन पुत्र रुजदार, तालीम पुत्र समसुदीन उपरोक्त बन्द जिला जेल नूंह हैं । इसी रंजिश के चलते इन्होने व आरोपीगणों ने योजना बनाकर दिनांक 04.02.2023 को नसरुदीन उर्फ नसरु पुत्र रुजदार निवासी खेंचतान शमशाबाद की सरेआम शिकरावा मोड, चाय के खोका पर गोली मारकर हत्या कर दी थी । जिनकी धरपकड के लिये पुलिस अधीक्षक, नूंह श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन व प्रभारी अपराध शाखा पुन्हाना निरीक्षक सुभाष के नेतृत्व में कई टीमों को गठन किया गया था । जो आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में भरतपुर, किशनगढ, तिजारा, अलवर (राजस्थान) के इलाकों में रेड की गईं । 

उक्त अभियोग 31/2023 धारा 302, 120बी भा0द0स0, 25-54-59 Arns Act थाना पुन्हाना में अभी तक निम्न आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं :-


1. इरशाद पुत्र सुमेर निवासी सिंगार थाना बिछोर (गि0 ति0 15.02.2023 बरामदगी – वारदात में प्रयोग की गई मोटर साईकिल सप्लेन्डर प्लस )

2. समसुदीन पुत्र रुजदार निवासी खेंचतान शमशाबाद थाना पुन्हाना (गि0 ति0 28.02.2023)

3. तालीम पुत्र समसुदीन निवासी खेंचतान शमशाबाद थाना पुन्हाना (गि0 ति0 28.02.2023)

4. सादिल पुत्र समसुदीन निवासी खेंचतान शमशाबाद थाना पुन्हाना (गि0 ति0 09.04.2023)

5. बाल अपचारी (पुलिस अभिरक्षा ति0 10.04.2023)

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...