Skip to main content

अपनी ड्यूटी ईमानदारी पूर्वक जनता को त्वरित न्याय दिलाने का काम करें सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी:-डीएसपी शमशेर सिंह

अपनी ड्यूटी ईमानदारी पूर्वक जनता को त्वरित न्याय दिलाने का काम करें सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी:-डीएसपी शमशेर सिंह



लेटलतीफी व अपने कार्य ड्यूटी ईमानदारी से नहीं निभाने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को भी बख्शा नहीं जाऐगा।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों से निपटने के लिए तमाम जिला पुलिस को सख्त दिशानिर्देश जारी किए हुए हैं। निर्देशों की पालना करते हुए डीएसपी पुनहाना श्री शमशेर सिंह ने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले सभी थाना प्रभारियों चौकी प्रभारियों समेत तमाम पुलिसकर्मियों को सख्त दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी अपना काम संपूर्ण ईमानदारी पूर्वक करें। वहीं उन्होंने कहा कि इलाके में अवैध शराब की बिक्री जुआ सट्टा नशाखोरी अन्य अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुन्हाना पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पुनहाना क्षेत्र में होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है अपराध करने वाले अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर किसी थाना प्रभारी चौकी प्रभारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है तो उनसे उनके कार्यालय में आकर मिला जा सकता है पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत पर हर हाल में कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अपना फर्ज अपनी ड्यूटी ईमानदारी से नहीं निभाने वाले या अपने कार्य में लेटलतीफी करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को भी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। वहीं इलाके में ओवरलोडिंग जैसी समस्या से निपटने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चालान किए जा रहे हैं।उन्होंने सभी चौकी थाना प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए हुए कि अपने अपने एरिया में अपराध के प्रति बिल्कुल अलर्ट रहें, पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाने की कोशिश करें क्योंकि पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल के बिना अपराध पर लगाम नहीं लगाई जा सकती। अपने कार्य को सही ढंग से नहीं करने या फरियादियों को परेशान करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी उचित कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाऐगी।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...